मध्यप्रदेश
		
	
	
कटनी जिले की सबसे बड़ी ग्राम पंचायत उमरियापान में मना योग दिवस, VIDEO..
कलयुग की कलम से सोनू त्रिपाठी
उमरियापान- अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के मौके पर उमरियापान के सीएम राइज विद्यालय, कन्या शाला, ग्राम पंचायत में भी योग किया गया। मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद की नवांकुर संस्था उमरियापान, पिपरिया सहलावन, इमलिया, गूंडा और सिलौंडी अंतर्गत आने वाली प्रस्फुटन समिति सदस्यों के द्वारा योग की विभिन्न क्रियाओं का अनेकों बार अभ्यास कराया। योगाभ्यास करने वाले लोगों ने अन्य को भी योग के लिए प्रेरित करने का संकल्प लिया। इस दौरान बड़ी संख्या में लोंगों की उपस्थिति रही।
 
				 
					
 
					
 
						


