मध्य प्रदेश में पुलिस के साथ अभद्रता और मारपीट करने वाले बेखौफ बदमाशों का वीडियो वायरल होने के बाद अब इन्हीं बदमाशों का एक और वीडियो वायरल हो रहा है, इस वीड़ियो में वे पुलिसकर्मियों की पिटाई करते नहीं, बल्कि पुलिस के सामने गिड़गिड़ाते नजर आ रहे हैं कि वे अब ऐसा दोबारा नहीं करेंगे।
जहां की की पिटाई, उसी जगह पुलिस ने लगवा दी परेड
सोमवार को ग्वालियर में पुलिस ने मारपीट करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया था। बाकी दो फरार हो गए थे। पुलिस ने पकड़े गए और मारपीट करने वाले दोनों आरोपियों को सबक सिखाने के लिए अचलेश्वर मंदिर वाले रोड पर ही दोनों की परेड लगवा दी। दोनों आरोपी वीडियो में साफ सुनाई दे रहा है कि आरोपी कसमें खाते रहे कि अब दोबारा ऐसी हरकत नहीं करेंगे।
बता दें कि सोमवार रात को बुलेट बाइक से पटाखों की आवाज निकालने वाले दो आरोपियों को जब ट्रेफिक पुलिस के सिपाही अनूप दीक्षित और गौरव शर्मा ने रोका और उन्हे पटाखों की आवाज बंद करने को कहा तो, दोनोे आरोपियों ने पहले पुलिस से अभद्रता से बात करने लगे फिर उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। पुलिस ने दोनों गुंडो को गिरफ्तार किया था।
देखें वीडियो-