मध्यप्रदेश

कुडंम मार्ग में 20 फीट पुल के ऊपर से गिरा हार्वेस्टर‌‌, तीन की मौत, एक गंभीर

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की

जबलपुर- जबलपुर जिले के कुडंम थाना के ग्राम करनपुरा के पास पुल से हार्वेस्टर गिर जाने से उसमें सवार तीन लोगों की मौत हो गई। घटना में एक व्यक्ति घायल भी हुआ है, जिसे इलाज के लिए मेडिकल कालेज में भर्ती किया गया है। घटना रविवार सुबह की है जब हरियाणा निवासी चार लोग हार्वेस्टर में सवार होकर जबलपुर से बघराजी गांव जा रहे थे, उसी दौरान करनपुरा घाटी के पास हार्वेस्टर पलट गया। जिसमें चार लोग सवार थे। घटनास्थल पर कुछ लोग महुआ बीन रहे थे, जिन्होने कुडंम पुलिस को घटना की सूचना दी। जानकारी लगते ही एएसपी प्रदीप शेंडे के निर्देश पर एसडीओपी आकांक्षा उपाध्याय और थाना प्रभारी कुडंम अनूप नामदेव मौके पर पहुंचे और जेसीबी के माध्यम से रेस्क्यू कर तीनों शव को बाहर निकाला गया एवं पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। मरने वालों में अजय सिंह पिता सुख वीर सिंह , उम्र 25 वर्ष, निवासी-श्याम गढ, करनाल हरियाणा, पप्पू सिंह ,उम्र 25 वर्ष ,निवासी- श्याम गढ, करनाल हरियाणा, खूब सिंह, उम्र 30 वर्ष, निवासी- बीना है‌। वही सुखवीर सिंह पिता चतरा सिंह, उम्र 50 वर्ष, निवासी-श्याम गढ करनाल को प्राथमिक उपचार कुंडम में करने बाद जबलपुर मेडिकल कालेज रैफर किया गया है।

जबलपुर कलेक्टर दीपक सक्सेना ने मृतकों के परिजनों को शासन द्वारा 4-4 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत कर दी है।

Related Articles

Back to top button