मध्यप्रदेश
अवैध शराब के विरुद्ध उमरियापान पुलिस की कार्रवाई, अवैध शराब मफियाओं में हड़कंप
कलयुग की कलम से सोनू त्रिपाठी की रिपोर्ट
उमरियापान – लोकसभा निर्वाचन 2024 के मद्देनजर जिले में मदिरा के अवैध रूप से परिवहन व विक्रय की रोकथाम हेतु पुलिस अधीक्षक श्री अभिजीत सिंह रंजन ने समस्त थाना प्रभारी को निर्देश दिए गए है। इसी को लेकर एसडीओपी स्लीमनाबाद अखिलेश गौर ने बताया है मुखबिर से सूचना मिली थी कि उमरियापान के कुम्हार मुहल्ला में अर्चना बाई कुम्हार अपने घर के पीछे बनी बाड़ी में भारी मात्रा में अवैध शराब रखें हुए हैं। जो बैचेन की फिराक में बैठी है। जिस पर हमराह स्टाफ़ के साथ मौके पर जाकर देखा कि एक महिला अपनी बाडी पर तीन चार डिब्बों में कुछ लिए हुए कुछ कर रहीं हैं। जो पुलिस को देखकर भागने लगी जिसे पीछा कर पकड़ा गया। पूछने पर अपना नाम श्रीमती अर्चना बाई पति संतोष चक्रवर्ती उम्र- 35 वर्ष मुल निवासी उमरियापान का होना बताया। जिसके घर की तलाशी लेने पर अवैध कच्ची शराब 58 लीटर जिसकी कीमत 23200 रुपये है जप्त की गई। आरोपी महिला अर्चना बाई चक्रवर्ती के खिलाफ अबकारी एक्ट के तहत मामला पंजीकृत कर लिया गया है।

इसी तरह इन आरोपीयों पर भी कार्रवाई की गई है



