प्रशासन

KKK NEWS 30 दिन से लापता युवक का दफनाया हुआ पास के जंगल में मिला शव भाई और जीजा पर आरोप 

कलयुग की कलम से राकेश यादव

30 दिन से लापता युवक का दफनाया हुआ पास के जंगल में मिला शव भाई और जीजा पर आरोप

कटनी उमरिया पान-उमरिया पान महीनों से गायब युवक की हत्या किए जाने से क्षेत्र में सनसनी जानकारी के अनुसार उमरिया पान निवासी अमन उर्फ पंडा मिश्रा जिसकी आयु लगभग 25 वर्ष थी वह करीब 30 दिन से लापता था जिसकी गुमशुदगी दर्ज करवाने रविवार को परिजन उमरिया पान थाना पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई तो पुलिस को शक हुआ कि एक माह से गायब व्यक्ति की गुमशुदगी अभी दर्ज कर रहे हैं तो उमरिया पान पुलिस संदेह के आधार पर कड़ाई से पूछताछ की तो हत्या का सारा राज खुल गया तभी तत्काल पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में ले लिया और उमरिया पान से 4 किलोमीटर दूर गढ़वास के ढिमराखोल के जंगल में आरोपी के बताएं अनुसार पुलिस आरोपी को लेकर पहुंची उमरिया पान थाना प्रभारी अपनी पूरी टीम के साथ और जबलपुर से फारेसिऺग टीम को भी बुलवाकर उनकी मौजूदगी में लाश को गड्ढे से बाहर निकलवाया

सूत्रों के अनुसार दबे जुबान मोहल्ले वालों का कहना है कि मृतक अमन उर्फ पंडा आए दिन नशे में रहता था और घर परिवार में मां भाई बहन को बुरी बुरी गालियां देकर मारपीट करता था जिससे परेशान होकर भाई ने हत्या की साजिश रची बरहाल पुलिस ने आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है हत्या में कितने लोग शामिल थे और मृतक को जंगल में वह किस वाहन से ले गया यह अभी स्पष्ट नहीं हुआ है

Related Articles

Back to top button