एक के बाद एक नेताओं को आयकर विभाग से समन मिलने के कारण पार्टी में हड़कंप है। नोटिस पाने वाले नेता भोपाल से दिल्ली तक फोन घनघना रहे हैं। जानने का प्रयास कर रहे हैं कि आयकर विभाग अचानक सक्रिय क्यों हो गया है। प्रदेश कांग्रेस ने नेताओं को भरोसा दिलाया है कि समन से डरने की जरूरत नहीं है। यह भाजपा की दबाव की राजनीति है।
देवाशीष जरारिया ने बताया उन्हें समन मिला है। 13 तारीख को हाजिर होने के लिए कहा गया है। केंद्र सरकार परेशान करने की नीयत से नोटिस जारी करवा रही है। मैं डरने वाला नहीं हूं। मालूम हो, संभावित लोकसभा प्रत्याशियों की सूची में जरारिया का नाम शामिल है। विधायक भूरिया को 21 फरवरी को तलब किया गया है।
डायरी का हिसाब इस बीच चर्चा है कि बीते विधानसभा चुनाव के पहले आयकर कार्रवाई में जब्त एक डायरी से इन नोटिसों का ताल्लुक है। बताते हैं कि इसमें 30 करोड़ रुपए से अधिक की राशि के वितरण का हिसाब है। यह राशि कहां से आई और कहां गई, यह पड़ताल आयकर विभाग के पास लंबे अरसे से लंबित है।