पिंडरई में भागवत कथा की बही भक्ति की रसधार! कथा श्रवण के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु, भजनों से गूंज रहा गांव,भव्य कलश शोभायात्रा के साथ सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, कथावाचक हेमंत गिरी गोस्वामी के मुखारविंद से हो रहा कथा प्रसंगों का रसपान; 24 नवंबर तक चलेगा धार्मिक आयोजन
कलयुग की कलम से राकेश यादव

पिंडरई में भागवत कथा की बही भक्ति की रसधार! कथा श्रवण के लिए उमड़ रहे श्रद्धालु, भजनों से गूंज रहा गांव,भव्य कलश शोभायात्रा के साथ सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का शुभारंभ, कथावाचक हेमंत गिरी गोस्वामी के मुखारविंद से हो रहा कथा प्रसंगों का रसपान; 24 नवंबर तक चलेगा धार्मिक आयोजन
कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा – जनपद क्षेत्र के ग्राम पिंडरई में इन दिनों भक्ति और आध्यात्म का वातावरण बना हुआ है। यहां गोस्वामी परिवार के धर्मराज पुरी गोस्वामी के आयोजन में सात दिवसीय संगीतमय श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया जा रहा है। 18 नवंबर को भव्य कलश शोभायात्रा के साथ धार्मिक आयोजन का शुभारंभ हुआ। शोभायात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके बाद से प्रतिदिन कथा स्थल पर धर्मप्रेमियों की भीड़ जुट रही है।
कथा के चौथे दिन भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु कथा श्रवण के लिए पहुंचे। कथा व्यास श्री हेमंत गिरी गोस्वामी अपने श्रीमुख से श्रीमद्भागवत के विभिन्न प्रसंगों का संगीतमय वर्णन कर रहे हैं। भक्ति गीतों, भजनों और मधुर संगीतमय प्रस्तुतियों के बीच श्रद्धालु भावविभोर होकर कथा का आनंद ले रहे हैं।
कथावाचन के माध्यम से धर्म, भक्ति, सदाचार, संस्कार और मानव जीवन में आध्यात्मिक मूल्यों के महत्व को बताया जा रहा है। कथा में भगवान की लीलाओं और श्रीमद्भागवत के प्रसंगों के माध्यम से श्रद्धालुओं को जीवन में धर्म और सद्कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा दी जा रही है।
24 नवंबर तक चलेगा धार्मिक आयोजन
आयोजकों के अनुसार श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन 18 नवंबर से 24 नवंबर 2026 तक किया जा रहा है। प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक कथा का वाचन होगा। आयोजन को लेकर ग्रामीणों और आसपास के क्षेत्रों के श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा जा रहा है।
आयोजक धर्मराज पुरी गोस्वामी ने क्षेत्र के समस्त धर्मप्रेमी नागरिकों से सपरिवार कथा स्थल पर पहुंचकर श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण करने और धर्मलाभ अर्जित करने की अपील की है।



