एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनमध्यप्रदेश

9 इंच की दीवार में सेंध, 15 करोड़ के जेवरात गायब! कटनी की सबसे बड़ी चोरियों में शामिल हुई किसना ज्वेलर्स की वारदात,पहाड़ी और सुनसान खदान का फायदा उठाकर शोरूम में घुसे शातिर चोर, गैस कटर से समेटे सोने-हीरे के आभूषण; सुरक्षा गार्ड की मौजूदगी के बावजूद वारदात को दिया अंजाम

कलयुग की कलम से राकेश यादव

9 इंच की दीवार में सेंध, 15 करोड़ के जेवरात गायब! कटनी की सबसे बड़ी चोरियों में शामिल हुई किसना ज्वेलर्स की वारदात,पहाड़ी और सुनसान खदान का फायदा उठाकर शोरूम में घुसे शातिर चोर, गैस कटर से समेटे सोने-हीरे के आभूषण; सुरक्षा गार्ड की मौजूदगी के बावजूद वारदात को दिया अंजाम

कलयुग की कलम कटनी – बरगवां स्थित किसना ज्वेलर्स शोरूम में हुई करोड़ों की चोरी ने पूरे प्रदेश में सनसनी फैला दी है। शातिर चोर करीब 9 इंच मोटी दीवार काटकर शोरूम में दाखिल हुए और अनुमानित 12 से 15 करोड़ रुपये के सोने-हीरे के आभूषण लेकर फरार हो गए। वारदात का तरीका और चोरी की बड़ी रकम इसे जिले की सबसे चर्चित चोरी की घटनाओं में शामिल कर रही है।

जानकारी के मुताबिक, चोरों ने शोरूम के पीछे स्थित पहाड़ी और सुनसान खदान वाले हिस्से का फायदा उठाया। दीवार में सेंध लगाने के बाद वे अंदर पहुंचे और सीसीटीवी की निगरानी व्यवस्था को निष्क्रिय कर दिया। इसके बाद गैस कटर और अन्य औजारों की मदद से शोरूम में रखे कीमती आभूषण समेट लिए।

हैरानी की बात यह रही कि शोरूम के बाहर सुरक्षा गार्ड तैनात होने के बावजूद चोर बिना किसी की पकड़ में आए वारदात को अंजाम देकर निकल गए। घटना ने बड़े व्यावसायिक प्रतिष्ठानों की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

पुलिस के सामने आरोपियों तक पहुंचने की चुनौती

इतनी बड़ी चोरी को अंजाम देने वाले आरोपियों ने वारदात से पहले रेकी की थी या नहीं, इसमें कितने लोग शामिल थे और चोरी के बाद वे किस रास्ते से फरार हुए, इन सवालों के जवाब जांच से सामने आएंगे। फिलहाल सबसे बड़ी चुनौती चोरी गए करोड़ों के आभूषणों की बरामदगी और आरोपियों तक पहुंचना है। व्यापारिक जगत की निगाहें अब पुलिस की कार्रवाई पर टिकी हैं।

Related Articles

Back to top button