एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनमध्यप्रदेश

चार साल से पुल का इंतजार! दतला नदी पार कर स्कूल जाने को मजबूर मासूम, हर बारिश में बह जाती है ग्रामीणों की उम्मीद,सगवा गांव में पुल बहने के बाद से आवागमन बदहाल, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों की जान पर बना रहता है खतरा; करीब 6 करोड़ रुपये की मिली मंजूरी, पीडब्ल्यूडी ने जल्द निर्माण शुरू कराने का दिया भरोसा

कलयुग की कलम से राकेश यादव

चार साल से पुल का इंतजार! दतला नदी पार कर स्कूल जाने को मजबूर मासूम, हर बारिश में बह जाती है ग्रामीणों की उम्मीद,सगवा गांव में पुल बहने के बाद से आवागमन बदहाल, स्कूली बच्चों और ग्रामीणों की जान पर बना रहता है खतरा; करीब 6 करोड़ रुपये की मिली मंजूरी, पीडब्ल्यूडी ने जल्द निर्माण शुरू कराने का दिया भरोसा

कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा – ढीमरखेड़ा क्षेत्र के सगवा गांव में दतला नदी पर बना पुल चार साल पहले बारिश के तेज बहाव में बह गया था। इसके बाद से आज तक यहां नए पुल का निर्माण नहीं हो सका है। नतीजतन गांव के लोगों को रोजाना आवागमन में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। सबसे चिंताजनक स्थिति स्कूली बच्चों की है, जिन्हें शिक्षा हासिल करने के लिए अपनी जान जोखिम में डालकर नदी पार करनी पड़ती है। बारिश के दिनों में नदी का जलस्तर बढ़ने पर यह रास्ता और भी खतरनाक हो जाता है।

चार साल से इंतजार, हर बारिश में टूटता अस्थायी रास्ता

पुल बहने के बाद से ग्रामीण लगातार इसके पुनर्निर्माण की मांग उठा रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि जनप्रतिनिधियों और संबंधित अधिकारियों के समक्ष कई बार समस्या रखी गई, लेकिन अब तक उन्हें आश्वासनों के अलावा कुछ हासिल नहीं हुआ। हर साल बारिश समाप्त होने के बाद ग्राम पंचायत की ओर से आवागमन के लिए अस्थायी रास्ता तैयार कराया जाता है, लेकिन मानसून आते ही नदी का तेज बहाव उसे भी बहा ले जाता है। इस कारण ग्रामीणों को बार-बार उसी परेशानी से जूझना पड़ता है।

तहसील और जिला मुख्यालय पहुंचने के लिए तय करना पड़ता है लंबा रास्ता

पुल नहीं होने का असर केवल स्कूली बच्चों पर ही नहीं, बल्कि पूरे गांव की दिनचर्या पर पड़ रहा है। ग्रामीणों को तहसील और जिला मुख्यालय तक पहुंचने के लिए लंबा रास्ता तय करना पड़ता है। आपातकालीन परिस्थितियों में मरीजों को अस्पताल पहुंचाना भी चुनौती बन जाता है। ग्रामीणों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सगवा गांव में दतला नदी पर जल्द पक्के पुल का निर्माण कराने की मांग की है, ताकि वर्षों से बनी इस समस्या का स्थायी समाधान हो सके।

6 करोड़ की मंजूरी, जल्द शुरू होगा निर्माण

इधर, मामले में लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) के एसडीओ शैलेंद्र शुक्ला ने जानकारी देते हुए बताया कि दतला नदी पर नए पुल के निर्माण और पहुंच मार्ग के लिए प्रशासनिक स्वीकृति मिल चुकी है। विभागीय प्रक्रियाएं भी पूरी कर ली गई हैं। करीब 6 करोड़ रुपये की स्वीकृत राशि से पुल एवं सड़क निर्माण का कार्य जल्द शुरू कराया जाएगा।

अब ग्रामीणों को विभाग की इस घोषणा के बाद निर्माण कार्य शुरू होने का इंतजार है। देखना होगा कि चार वर्षों से आवागमन की समस्या झेल रहे सगवा गांव के लोगों को पक्के पुल की सुविधा कब तक मिलेगी।

Related Articles

Back to top button