महानदी-बेलकुण्ड में अवैध रेत उत्खनन पर भड़कें विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह,कलेक्टर को पत्र लिख तत्काल रोक लगाने की मांग, दोषियों पर कठोर कार्रवाई और औचक निरीक्षण पर दिया जोर
कलयुग की कलम से राकेश यादव

महानदी-बेलकुण्ड में अवैध रेत उत्खनन पर भड़कें विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह,कलेक्टर को पत्र लिख तत्काल रोक लगाने की मांग, दोषियों पर कठोर कार्रवाई और औचक निरीक्षण पर दिया जोर
कलयुग की कलम उमरिया पान – बड़वारा विधानसभा क्षेत्र की महानदी और बेलकुण्ड नदी में कथित अवैध रेत उत्खनन को लेकर विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने प्रशासन से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। उन्होंने कलेक्टर, कटनी को पत्र लिखकर अवैध उत्खनन पर रोक लगाने, संबंधित क्षेत्रों में औचक निरीक्षण कराने और दोषियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई करने का आग्रह किया है।
पत्र में उन्होंने कहा कि अवैध रेत उत्खनन से नदियों के प्राकृतिक स्वरूप और पर्यावरण को नुकसान पहुंचने के साथ शासन को राजस्व की हानि हो रही है। उन्होंने संबंधित क्षेत्रों की नियमित निगरानी सुनिश्चित करने पर भी जोर दिया है।
पुलिस और खनिज विभाग को भी भेजी प्रतिलिपि
प्रभावी कार्रवाई के लिए पत्र की प्रतिलिपि पुलिस अधीक्षक एवं खनिज अधिकारी, कटनी को भी भेजी गई है। विधायक ने की गई कार्रवाई से अवगत कराने का आग्रह करते हुए अवैध उत्खनन पर प्रभावी अंकुश लगाने की आवश्यकता जताई है।



