नवागत जनपद सीईओ एक्शन मोड में, पौनिया पहुंचकर विकास कार्यों का लिया जायजा,सामुदायिक भवन और गैबियन स्ट्रक्चर का निरीक्षण, गुणवत्ता व समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश
कलयुग की कलम से राकेश यादव

नवागत जनपद सीईओ एक्शन मोड में, पौनिया पहुंचकर विकास कार्यों का लिया जायजा,सामुदायिक भवन और गैबियन स्ट्रक्चर का निरीक्षण, गुणवत्ता व समयबद्धता सुनिश्चित करने के निर्देश
कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा – जनपद पंचायत ढीमरखेड़ा के नवागत मुख्य कार्यपालन अधिकारी के.के. पाण्डेय ने कार्यभार संभालने के बाद ग्रामीण विकास कार्यों की निगरानी तेज कर दी है। शनिवार को उन्होंने ग्राम पंचायत पौनिया पहुंचकर सामुदायिक भवन और गैबियन स्ट्रक्चर का निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण कार्यों की स्थिति का जायजा लेकर संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आवश्यक निर्देश दिए।
जिला पंचायत सीईओ हर सिमरनप्रीत कौर के निर्देश पर जनपद स्तरीय अधिकारी ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं और निर्माण कार्यों की प्रगति का आकलन कर रहे हैं। इसी क्रम में पाण्डेय ने पौनिया में चल रहे कार्यों की स्थिति देखी और गुणवत्ता, प्रगति तथा उपयोगिता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए।
उन्होंने विकास कार्यों को निर्धारित मापदंडों के अनुरूप पूरा कराने और उनकी नियमित निगरानी सुनिश्चित करने पर जोर दिया। अधिकारियों के मैदानी निरीक्षण से ग्रामीण क्षेत्रों में निर्माण कार्यों की गुणवत्ता बनाए रखने, योजनाओं के क्रियान्वयन में पारदर्शिता लाने और विकास कार्यों को गति देने की पहल की जा रही है।



