प्रशासनमध्यप्रदेश

अधूरे आवास पूरे कराने गांवों में उतरा मैदानी अमला,लगातार दूसरे दिन पंचायतों में पहुंचे सेक्टर सुपरवाइजर, हितग्राहियों से किया संवाद,सीईओ हर सिमरनप्रीत कौर के निर्देश पर निर्माण की प्रगति जानी, जल्द आवास पूरा करने के लिए किया प्रेरित

कलयुग की कलम से राकेश यादव

अधूरे आवास पूरे कराने गांवों में उतरा मैदानी अमला,लगातार दूसरे दिन पंचायतों में पहुंचे सेक्टर सुपरवाइजर, हितग्राहियों से किया संवाद,सीईओ हर सिमरनप्रीत कौर के निर्देश पर निर्माण की प्रगति जानी, जल्द आवास पूरा करने के लिए किया प्रेरित

कलयुग की कलम कटनी – प्रधानमंत्री आवास योजना (ग्रामीण) के तहत अधूरे आवासों को पूरा कराने के लिए जिला पंचायत ने मैदानी निगरानी तेज कर दी है। जिला पंचायत सीईओ हर सिमरनप्रीत कौर के निर्देश पर लगातार दूसरे दिन शनिवार को भी सेक्टर सुपरवाइजर विभिन्न ग्राम पंचायतों में पहुंचे और हितग्राहियों से सीधे संवाद कर निर्माण कार्यों की स्थिति जानी।

भ्रमण के दौरान निर्माणाधीन आवासों की प्रगति, शेष कार्यों और हितग्राहियों को आ रही समस्याओं की जानकारी ली गई। साथ ही हितग्राहियों को निर्माण कार्य में तेजी लाकर आवास जल्द पूरा करने के लिए प्रेरित किया गया।

जिला पंचायत की इस पहल का उद्देश्य स्वीकृत आवासों की प्रगति की वास्तविक स्थिति जानना और उन्हें समय पर पूर्ण कराने के प्रयासों को गति देना है। मैदानी अमले को हितग्राहियों से निरंतर संपर्क कर आवास पूर्णता पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए गए हैं।

योजना के तहत पात्र ग्रामीण परिवारों को पक्के आवास का लाभ दिलाने के लिए निर्माण कार्यों की निगरानी और हितग्राहियों से सीधा संवाद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रशासन का जोर अधूरे आवासों को जल्द पूरा कर हितग्राहियों के पक्के घर का सपना साकार करने पर है।

Related Articles

Back to top button