प्रशासनमध्यप्रदेश

17 एकड़ के पॉलीहाउस में लहलहा रही शिमला मिर्च, आधुनिक खेती का कलेक्टर-एसपी ने देखा मॉडल,कौड़िया में प्रगतिशील किसान तेजिन्दर सिंह के कृषि नवाचार का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, शिमला मिर्च के साथ बैंगन, गोभी सहित कई फसलों का उत्पादन

कलयुग की कलम से राकेश यादव

17 एकड़ के पॉलीहाउस में लहलहा रही शिमला मिर्च, आधुनिक खेती का कलेक्टर-एसपी ने देखा मॉडल,कौड़िया में प्रगतिशील किसान तेजिन्दर सिंह के कृषि नवाचार का अधिकारियों ने किया निरीक्षण, शिमला मिर्च के साथ बैंगन, गोभी सहित कई फसलों का उत्पादन

कलयुग की कलम कटनी – जिले में आधुनिक और वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों को अपनाकर खेती को नई दिशा देने के प्रयास अब खेतों में दिखाई देने लगे हैं। इसी क्रम में कलेक्टर आशीष तिवारी एवं पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा ने ग्राम कौड़िया पहुंचकर प्रगतिशील किसान तेजिन्दर सिंह द्वारा लगभग 17 एकड़ क्षेत्र में विकसित पॉलीहाउस का अवलोकन किया। अधिकारियों ने यहां आधुनिक कृषि तकनीकों के माध्यम से की जा रही खेती, फसल प्रबंधन और उत्पादन व्यवस्था की विस्तार से जानकारी ली।

इस दौरान जिला पंचायत सीईओ हरसिमरनप्रीत कौर एवं डीएफओ गर्वित गंगवार भी मौजूद रहे।

पॉलीहाउस में शिमला मिर्च की अलग-अलग प्रजातियां

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने पॉलीहाउस में तैयार की जा रही शिमला मिर्च की विभिन्न प्रजातियों की फसल देखी। इसके अलावा बैंगन, गोभी सहित अन्य फसलों का भी उत्पादन किया जा रहा है। किसान तेजिन्दर सिंह ने अधिकारियों को फसल चयन, पौधों की देखरेख, उत्पादन प्रक्रिया, फसल प्रबंधन तथा आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल के बारे में जानकारी दी।

नियंत्रित वातावरण में खेती, उत्पादन और गुणवत्ता पर जोर

पॉलीहाउस तकनीक के माध्यम से फसलों को उनकी आवश्यकता के अनुरूप अनुकूल वातावरण उपलब्ध कराया जा रहा है। वैज्ञानिक कृषि पद्धतियों और आधुनिक तकनीकों के इस्तेमाल से फसल की गुणवत्ता एवं उत्पादन बढ़ाने के साथ लगातार उत्पादन बनाए रखने का प्रयास किया जा रहा है। अधिकारियों ने पॉलीहाउस की व्यवस्थाओं, फसलों की स्थिति और अपनाई जा रही तकनीकों का मौके पर निरीक्षण किया।

कृषि नवाचारों से किसानों को मिल रही नई राह

कलेक्टर आशीष तिवारी और एसपी अभिनय विश्वकर्मा ने पॉलीहाउस में किए जा रहे कृषि नवाचारों का अवलोकन करते हुए आधुनिक तकनीक के माध्यम से खेती को अधिक उत्पादक बनाने के प्रयासों की जानकारी ली। 17 एकड़ में विकसित यह पॉलीहाउस विविधीकृत फसल उत्पादन और आधुनिक कृषि तकनीक का उदाहरण बनकर सामने आया है। अधिकारियों ने ऐसे नवाचारों को क्षेत्र के अन्य किसानों के लिए उपयोगी और प्रेरणादायक बताया।

Related Articles

Back to top button