भक्ति और आस्था में डूबा सिलौंडी, भगवान पार्श्वनाथ का हुआ वार्षिक अभिषेक,अभिषेक, शांतिधारा और पूजन-अर्चन के बाद श्रद्धालुओं ने किया गंधोदक जल विहार
कलयुग की कलम से राकेश यादव

भक्ति और आस्था में डूबा सिलौंडी, भगवान पार्श्वनाथ का हुआ वार्षिक अभिषेक,अभिषेक, शांतिधारा और पूजन-अर्चन के बाद श्रद्धालुओं ने किया गंधोदक जल विहार
कलयुग की कलम सिलौंडी – श्री पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर सिलौंडी एवं कछार गांव बड़ा में धार्मिक श्रद्धा और भक्ति के साथ वार्षिक अभिषेक कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन में जैन समाज के श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए भगवान पार्श्वनाथ की विधिवत पूजा-अर्चना की।
धार्मिक अनुष्ठान के दौरान भगवान का अभिषेक एवं शांतिधारा संपन्न कराई गई। इसके बाद श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर धार्मिक कार्यक्रम में भाग लिया। अभिषेक एवं पूजन के उपरांत गंधोदक जल विहार का आयोजन किया गया।
इस दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की उपस्थिति से वातावरण भक्तिमय बना रहा। समाजजनों ने भगवान पार्श्वनाथ के जयकारों के साथ सुख-शांति और समृद्धि की कामना की। वार्षिक अभिषेक कार्यक्रम को लेकर जैन समाज में विशेष उत्साह देखा गया।



