एक्सक्लूसिव खबरेंप्रशासनमध्यप्रदेश

डूंडी के सरकारी स्कूल में चोरों का धावा,ताला तोड़कर रसोई गैस सिलेंडर, मध्यान्ह भोजन का सामान और शिक्षण सामग्री चोरी,स्वतंत्रता दिवस की सुबह 4 बजे वारदात, करीब 10 हजार रुपये का सामान ले गए अज्ञात चोर

कलयुग की कलम से राकेश यादव

डूंडी के सरकारी स्कूल में चोरों का धावा,ताला तोड़कर रसोई गैस सिलेंडर, मध्यान्ह भोजन का सामान और शिक्षण सामग्री चोरी,स्वतंत्रता दिवस की सुबह 4 बजे वारदात, करीब 10 हजार रुपये का सामान ले गए अज्ञात चोर

कलयुग की कलम उमरिया पान  – उमरियापान थाना क्षेत्र के ग्राम डूडी स्थित शासकीय स्कूल को अज्ञात चोरों ने निशाना बनाते हुए ताला तोड़कर हजारों रुपये का सामान पार कर दिया। चोरी की वारदात से स्कूल परिसर की सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े हो गए हैं। घटना की जानकारी मिलने के बाद स्कूल प्रबंधन की ओर से उमरियापान थाने में शिकायत दर्ज कराई गई है।

जानकारी के अनुसार, स्वतंत्रता दिवस की सुबह करीब 4 बजे अज्ञात बदमाशों ने शासकीय स्कूल के कमरों का ताला तोड़ा और अंदर प्रवेश किया। चोरों ने स्कूल के किचन में रखे दो रसोई गैस सिलेंडर, मध्यान्ह भोजन के लिए रखा किराना सामान, टीचिंग मटेरियल, पर्दे और फ्लावर पॉट सहित अन्य सामग्री चोरी कर ली। चोरी गए सामान की अनुमानित कीमत करीब 10 हजार रुपये बताई गई है।

शिक्षिका ने थाने में दर्ज कराई शिकायत

घटना की जानकारी मिलने के बाद स्कूल की शिक्षिका अर्चना झारिय, पिता मथुरा प्रसाद झारिया, उम्र 39 वर्ष, निवासी पचपेढ़ी, ने उमरियापान थाने पहुंचकर घटना की लिखित शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध क्रमांक 247/26 दर्ज किया है।

पुलिस ने मामले में BNS की धारा 331(4) एवं 305(1) के तहत प्रकरण पंजीबद्ध कर जांच शुरू कर दी है। मामले की विवेचना उप निरीक्षक बी.एस. मार्को द्वारा की जा रही है। पुलिस द्वारा अज्ञात आरोपियों की पहचान और चोरी गए सामान की बरामदगी के प्रयास किए जा रहे हैं।

सरकारी स्कूल में हुई चोरी की इस घटना से ग्रामीणों और स्कूल प्रबंधन में चिंता का माहौल है। लोगों ने स्कूल परिसरों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत किए जाने की आवश्यकता जताई है।

Related Articles

Back to top button