उमरिया पान मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्याम निषाद का हुआ भव्य स्वागत,झंडा चौक पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और भगवा पट्टे से किया आत्मीय अभिनंदन, बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी रहे मौजूद
कलयुग की कलम से राकेश यादव

उमरिया पान मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्याम निषाद का हुआ भव्य स्वागत,झंडा चौक पर कार्यकर्ताओं ने फूल-मालाओं और भगवा पट्टे से किया आत्मीय अभिनंदन, बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी रहे मौजूद
कलयुग की कलम उमरिया पान – भारतीय जनता पार्टी के मछुआरा प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री श्याम निषाद के प्रथम उमरियापान आगमन पर भाजपा मंडल कार्यकर्ताओं ने नगर के हृदय स्थल झंडा चौक पर उनका गर्मजोशी और उत्साह के साथ भव्य स्वागत किया। फूल-मालाओं, भगवा पट्टों और जयघोष के बीच आयोजित स्वागत समारोह में कार्यकर्ताओं का उत्साह देखते ही बन रहा था।
प्रदेश संयोजक श्री श्याम निषाद का स्वागत भाजपा मंडल के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने पूरे आत्मीय भाव से किया। इस अवसर पर संगठन की मजबूती, कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी और आगामी जनसंपर्क गतिविधियों को लेकर भी चर्चा हुई। कार्यक्रम के दौरान संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा समाज के विभिन्न वर्गों तक पार्टी की नीतियों को प्रभावी ढंग से पहुंचाने का संकल्प दोहराया गया।
इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष आशीष चौरसिया, पूर्व जिला मंत्री विजय दुबे, पूर्व सरपंच जगन्नाथ मांझी, मंडल महामंत्री अंकित झारिया, मंडल उपाध्यक्ष प्रमोद असाटी, प्रदीप चौरसिया, कार्यालय मंत्री दिनेश आशाटी, सोशल मीडिया प्रभारी अखिलेश नामदेव, युवा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष वैभव चौरसिया, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष शुशांक चौरसिया, कौशल बर्मन, प्रेम मांझी, मुन्नू गौतम, रामविशाल विश्वकर्मा, दीनू बर्मन, सिल्लू बर्मन सहित बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



