प्रशासनमध्यप्रदेश

तपती दोपहर में भी नहीं थमा जोश: स्टेट बार चुनाव में अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर डाले वोट,युवा और महिला अधिवक्ताओं की सक्रिय भागीदारी, शाम तक 500 के करीब मतदान

कलयुग की कलम से राकेश यादव

तपती दोपहर में भी नहीं थमा जोश: स्टेट बार चुनाव में अधिवक्ताओं ने बढ़-चढ़कर डाले वोट,युवा और महिला अधिवक्ताओं की सक्रिय भागीदारी, शाम तक 500 के करीब मतदान

कलयुग की कलम कटनी – मध्यप्रदेश स्टेट बार काउंसिल के चुनाव को लेकर कटनी के अधिवक्ताओं में शनिवार को जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। सुबह से ही मतदान केंद्रों पर अधिवक्ताओं की आवाजाही शुरू हो गई और दिनभर मतदान का सिलसिला उत्साहपूर्ण माहौल में जारी रहा।

भीषण गर्मी और तेज धूप के बावजूद अधिवक्ताओं का उत्साह कम नहीं हुआ। वरिष्ठ अधिवक्ताओं से लेकर युवा और महिला अधिवक्ताओं तक ने बड़ी संख्या में पहुंचकर अपने मताधिकार का उपयोग किया। मतदान केंद्रों पर दिनभर लोकतांत्रिक उत्सव जैसा माहौल बना रहा।

वरिष्ठ अधिवक्ताओं ने किया मतदान

पूर्व अध्यक्ष राजेश दीक्षित ने मतदान कर सभी अधिवक्ताओं से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय भागीदारी की अपील की। उनके अलावा अधिवक्ता संघ अध्यक्ष अमित शुक्ला, मृदुल द्विवेदी, योगेश सोनी सहित कई प्रमुख अधिवक्ताओं ने मतदान किया।

शाम तक 500 के करीब वोट

शाम 4:30 बजे तक लगभग 500 मत डाले जा चुके थे। चुनाव प्रक्रिया को शांतिपूर्ण और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए प्रशासन और चुनाव टीम पूरी तरह सक्रिय रही। सुरक्षा के पुख्ता इंतजामों के बीच मतदान सुचारु रूप से चलता रहा।

लोकतंत्र के प्रति जिम्मेदारी का परिचय

इस चुनाव में अधिवक्ताओं की बड़ी भागीदारी ने लोकतांत्रिक परंपराओं के प्रति उनकी जागरूकता और प्रतिबद्धता को रेखांकित किया। तेज गर्मी के बावजूद मतदान केंद्रों पर बनी रही भीड़ ने चुनाव के प्रति अधिवक्ता समुदाय के उत्साह को स्पष्ट कर दिया।

Related Articles

Back to top button