मध्यप्रदेश

उमरियापान थाना क्षेत्र में सूने मकान का टूटा ताला व कुठला थाना क्षेत्र में राइस मिल से कीमती मशीने हुई पार, दो अलग-अलग वारदातों में लाखों की चोरी

कलयुग की कलम से सोनू त्रिपाठी की रिपोर्ट

कटनी जिले में चोरी की वारदातों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। पिछले 24 घंटों के दौरान उमरियापान और कुठला थाना क्षेत्रों में चोरी की दो बड़ी घटनाएं सामने आई हैं। जहाँ एक ओर चोरों ने एक सूने मकान को निशाना बनाकर नकदी और जेवरात पार कर दिए, वहीं औद्योगिक क्षेत्र लमतरा में एक राइस मिल से कीमती इलेक्ट्रॉनिक मशीनरी चोरी होने का मामला प्रकाश में आया है।

उमरियापान: डोली मोहल्ला में ताला तोड़कर घुसे चोर

उमरियापान थाना अंतर्गत ग्राम डोली मोहल्ला में अज्ञात चोरों ने एक सूने मकान में सेंधमारी की। प्रार्थी पुन्नू चौधरी (पिता झल्लू चौधरी) ने पुलिस को बताया कि चोरों ने घर का ताला तोड़कर भीतर प्रवेश किया और अलमारी में रखे चांदी के जेवरात और ₹900 नकदी समेत कुल ₹22,000 की संपत्ति चोरी कर ली। घटना 2 और 3 अप्रैल की दरम्यानी रात की बताई जा रही है। उमरियापान पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 331(4) और 305(ए) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

कुठला: सियाराम इंडस्ट्रीज में लाखों की मशीनरी चोरी

दूसरी बड़ी वारदात कुठला थाना क्षेत्र के औद्योगिक क्षेत्र लमतरा स्थित सियाराम इंडस्ट्रीज में हुई। यहाँ राइस मिल के भीतर लगी आधुनिक ‘सोटेक्स मशीन’ के कीमती कलपुर्जों पर चोरों ने हाथ साफ कर दिया।

क्या-क्या हुआ चोरी: चोरों ने मिल से सोटेक्स मशीन का वाटर मीटर, राइस सिफ्टर, मदरबोर्ड और कैमरा मशीन चोरी कर ली है।

नुकसान- चोरी गई मशीनरी की कुल कीमत करीब ₹90,000 आंकी गई है।

आरोपियों की पहचान- प्रार्थी मनन रोहरा की शिकायत पर पुलिस ने नितेश राय, रोहित राय और सुनील राय (तीनों निवासी विष्णुपुर, चंदौली, उ.प्र.) के खिलाफ नामजद मामला दर्ज किया है। पुलिस को शक है कि आरोपियों ने योजनाबद्ध तरीके से मिल में घुसकर इन कीमती पार्ट्स को निकाला है।

पुलिस की कार्रवाई

दोनों ही मामलों में पुलिस ने प्रकरण पंजीबद्ध कर लिया है। कुठला पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है, वहीं उमरियापान पुलिस संदेहियों से पूछताछ कर रही है। औद्योगिक क्षेत्रों में बढ़ती चोरी की वारदातों ने मिल मालिकों की चिंता बढ़ा दी है।

Related Articles

Back to top button