प्रशासनमध्यप्रदेश

स्थगन आदेश के बावजूद शासकीय जमीन पर कब्जा! उमरिया पान में रातों-रात हो रहा निर्माण, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार 

कलयुग की कलम से राकेश यादव

स्थगन आदेश के बावजूद शासकीय जमीन पर कब्जा! उमरिया पान में रातों-रात हो रहा निर्माण, ग्रामीणों ने कलेक्टर से लगाई गुहार 

कलयुग की कलम उमरिया पान – उमरिया पान क्षेत्र में शासकीय भूमि पर अवैध कब्जे का मामला सामने आने से प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल खड़े हो रहे हैं। टोला रोड स्थित खसरा नंबर 306, रकबा 0.4450 हेक्टेयर शासकीय भूमि पर स्थगन आदेश के बावजूद जबरन निर्माण कार्य किए जाने की शिकायत ग्रामीणों ने कलेक्टर आशीष तिवारी से की।

बुधवार को उमरिया पान पहुंचे कलेक्टर के समक्ष ग्रामीणों ने बताया कि उक्त भूमि पर पहले से ही नायब तहसीलदार न्यायालय द्वारा 4 सितंबर 2025 को स्थगन आदेश जारी किया जा चुका है। इसके बावजूद कब्जाधारी लगातार आदेश की अवहेलना करते हुए निर्माण कार्य में जुटे हुए हैं।

ग्रामीणों का आरोप है कि रात के समय बाउंड्री बनाकर मुरम डाली जाती है और सुबह तक उसे फैला दिया जाता है, जिससे अवैध कब्जे को तेजी से अंजाम दिया जा रहा है। हैरानी की बात यह है कि स्थानीय प्रशासन द्वारा इस मामले में अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है।

शिकायत मिलने पर कलेक्टर आशीष तिवारी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए नायब तहसीलदार को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।

ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि शासकीय भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि भविष्य में इस तरह के मामलों पर अंकुश लगाया जा सके।अब देखना होगा कि प्रशासन इस गंभीर मामले में कितनी तेजी और सख्ती से कदम उठाता है।

Related Articles

Back to top button