प्रशासनमध्यप्रदेश

सिलौंडी में गूंजा सेवा और संगठन का संकल्प: भाजपा प्रशिक्षण महाभियान में कार्यकर्ताओं ने लिया जनसेवा का प्रण 

कलयुग की कलम से राकेश यादव

सिलौंडी में गूंजा सेवा और संगठन का संकल्प: भाजपा प्रशिक्षण महाभियान में कार्यकर्ताओं ने लिया जनसेवा का प्रण 

सिलौंडी। भारतीय जनता पार्टी सिलौंडी मंडल में पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम उत्साह और संगठनात्मक ऊर्जा के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने निस्वार्थ भाव से जनमानस की सेवा करने का संकल्प लिया।

मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी के मार्गदर्शन में आयोजित इस प्रशिक्षण में विभिन्न सत्रों के माध्यम से पार्टी के वरिष्ठ वक्ताओं ने कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, नीतियों और विकास यात्रा से अवगत कराया। वक्ताओं में विजय दुबे (पान उमरिया), सुरेश राय (सिलौंडी), राजा चौरसिया (पान उमरिया), सुनील उपाध्याय (कटनी), विजय गुप्ता (कटनी), रंजना राय (नेगाई), अमित राय (सिलौंडी), गणेश साहू (नेगाई), रामलोचन राय (नेगाई), किशन राय (सिलौंडी), सुशील साहू (नेगाई), सोनू दुबे, अरविंद तिवारी, सदन तिवारी, विनोद राय और धीरज जैन (सिलौंडी) शामिल रहे।

वक्ताओं ने अपने उद्बोधनों में भारतीय जनता पार्टी की स्थापना से लेकर वर्तमान तक की विकास यात्रा पर विस्तार से प्रकाश डाला और जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी। साथ ही पार्टी के मूल सिद्धांतों को भी प्रमुखता से रेखांकित किया।

कार्यक्रम में भाजपा के पांच प्रमुख आधार सूत्रों—ग्रोथ (विकास), गुड गवर्नेंस (सुशासन), गुडविल (शुभेच्छा), गारंटी (भरोसा) और गरीब कल्याण—पर विशेष चर्चा की गई। वक्ताओं ने बताया कि इन्हीं सिद्धांतों के माध्यम से पार्टी देश और प्रदेश के सर्वांगीण विकास की दिशा में कार्य कर रही है।

इस अवसर पर जिला एवं मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र प्रभारी, बूथ अध्यक्ष, वरिष्ठ एवं युवा कार्यकर्ताओं की सक्रिय सहभागिता रही। प्रशिक्षण महाभियान ने कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा और जनसेवा के प्रति समर्पण का भाव जागृत किया।

Related Articles

Back to top button