रामभक्ति की गूंज: पिपरिया सेहलावन में 19 से 25 फरवरी तक भव्य श्रीराम महायज्ञ एवं संगीतमय रामकथा
कलयुग की कलम से राकेश यादव

रामभक्ति की गूंज: पिपरिया सेहलावन में 19 से 25 फरवरी तक भव्य श्रीराम महायज्ञ एवं संगीतमय रामकथा
कलयुग की कलम उमरिया पान – कटनी जिले के उमरिया पान क्षेत्र अंतर्गत पिपरिया सेहलावन स्थित पावन तपोभूमि रामकुण्डी आश्रम में 19 फरवरी से 25 फरवरी 2026 तक भव्य श्री राम महायज्ञ एवं संगीतमय श्री राम कथा का दिव्य आयोजन होने जा रहा है। यह आध्यात्मिक अनुष्ठान परम पूज्य श्री श्री 1008 श्री बनवारी दास जी महाराज की प्रेरणा एवं सानिध्य में सम्पन्न होगा। आयोजन को लेकर पूरे क्षेत्र में उत्साह और श्रद्धा का वातावरण व्याप्त है।
आयोजन समिति ने क्षेत्र एवं आसपास के ग्रामवासियों से तन, मन और धन से सहयोग कर पुण्य लाभ अर्जित करने का आह्वान किया है। यह महायज्ञ समाज में धर्म, संस्कृति और आध्यात्मिक चेतना के प्रसार का महत्वपूर्ण अवसर माना जा रहा है।
याज्ञिक कार्यक्रम की रूपरेखा
कलश यात्रा – 19 फरवरी 2026, गुरुवार श्री राम कथा – प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से पूर्णाहुति – 25 फरवरी 2026, बुधवार भंडारा – 26 फरवरी 2026, गुरुवार
कथा का रसपान श्रद्धालुओं को प्रसिद्ध कथा व्यास डॉ. अभिषेक शास्त्री जी महाराज द्वारा कराया जाएगा, जबकि यज्ञाचार्य के रूप में पं. श्री प्रमोद परोहा जी महाराज वैदिक विधि-विधान से यज्ञ सम्पन्न कराएंगे। कार्यक्रम में दादा गुरु जी महाराज का विशेष सानिध्य एवं मार्गदर्शन प्राप्त होगा।
आस्था और सेवा का संगम
आयोजन का संचालन भटिया, भरभरा एवं रामकुण्डी आश्रम सेवा मंडल सहित ग्राम पिपरिया सेहलावन और उमरिया पान के श्रद्धालु ग्रामीणों के सहयोग से किया जा रहा है। आयोजन स्थल को भव्य रूप से सजाया जा रहा है तथा श्रद्धालुओं की सुविधाओं के लिए व्यापक व्यवस्थाएँ की जा रही हैं।
विशेष सूचना
ब्राह्मण बालकों के यज्ञोपवीत संस्कार हेतु इच्छुक अभिभावक मोबाइल नंबर 9893004595 एवं 9993460793 पर संपर्क कर सकते हैं।
यह धार्मिक आयोजन केवल अनुष्ठान नहीं, बल्कि समाज में सद्भाव, संस्कृति संरक्षण और आध्यात्मिक जागरण का महापर्व है। श्रद्धालुओं से अधिकाधिक संख्या में पहुंचकर धर्मलाभ प्राप्त करने की अपील की गई है।



