सिलौंडी घाना बम्होरी में गूंजा नंद के आनंद का जयकारा — धूमधाम से मनाया गया भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
कलयुग की कलम से राकेश यादव

सिलौंडी घाना बम्होरी में गूंजा नंद के आनंद का जयकारा — धूमधाम से मनाया गया भगवान श्रीकृष्ण जन्मोत्सव
कलयुग की कलम सिलौंडी -सिलौंडी के समीप ग्राम घाना बम्होरी में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के चौथे दिन श्रद्धा, भक्ति और उल्लास का अद्भुत संगम देखने को मिला। हरियाणा से पधारे प्रसिद्ध कथा वाचक उदयनारायण जी महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण जन्म की पावन कथा का रसपूर्ण वर्णन किया, जिसे सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हो उठे।
कथा के दौरान मध्यरात्रि के पावन क्षणों का सजीव चित्रण किया गया। जैसे ही भगवान श्रीकृष्ण के जन्म का प्रसंग आया, पूरा पंडाल “नंद के आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की” के जयघोष से गूंज उठा। श्रद्धालुओं ने फूलों की वर्षा कर बाल गोपाल का स्वागत किया तथा भजन-कीर्तन के साथ जन्मोत्सव को अत्यंत हर्षोल्लास के साथ मनाया।
इस अवसर पर क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों ने भी उपस्थित होकर कथा का श्रवण किया और आशीर्वाद प्राप्त किया। बड़वारा विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह, मंडल अध्यक्ष मनीष सिंह बागरी, जिला मंत्री डॉ. प्रशांत राय एवं पूर्व जिला उपाध्यक्ष सुरेश राय ने कथा वाचक का सम्मान कर धार्मिक आयोजन की सराहना की।
भागवत कथा में प्रतिदिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। आयोजन समिति के सदस्य संतु उपाध्याय, निंदु उपाध्याय, सोनू, रजनीश गौतम, प्रशांत उपाध्याय, कृष्णा शील, कुमार सागर, प्रांजुल, चिंटू शुक्ला एवं मोनू शुक्ला सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण एवं भक्तजन उपस्थित रहे।
ग्राम घाना बम्होरी में चल रहा यह धार्मिक आयोजन क्षेत्र में आध्यात्मिक ऊर्जा का संचार कर रहा है। श्रद्धालु इसे केवल कथा नहीं, बल्कि धर्म, संस्कार और सामूहिक आस्था का महापर्व मान रहे हैं। आयोजकों के अनुसार कथा के आगामी दिनों में भी विभिन्न धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा।



