Blogमध्यप्रदेश

कटनी जिले के ढीमरखेडा का यह गांव अभी से बूंद-बूंद पानी को रहा तरस, नल-जल योजना बनी शोपीस, लाखों खर्च फिर भी हाल बेहाल

कलयुग की कलम से सोनू त्रिपाठी की रिपोर्ट

कटनी/उमरियापान- जनपद पंचायत ढीमरखेडा अंतर्गत ग्राम पंचायत देवरी-मंगेला के कछरा मुहल्ला में जल जीवन मिशन के तहत शुरू की गई नल-जल योजना आज ग्रामीणों के लिए मज़ाक बनकर रह गई है। करोड़ों के दावों और बड़े-बड़े उद्घाटन के बावजूद गांव के लोग आज भी एक-एक बूंद पानी के लिए संघर्ष कर रहे हैं।

गांव में जगह-जगह नल तो लगे हैं, लेकिन उनमें पानी नहीं, सिर्फ हवा निकल रही है। महिलाएं और बुजुर्ग पानी ढोने को मजबूर हैं। वही हेड पंप तो लगे हैं पर उससे हवा आ रही है अभी गर्मी की शुरुआत भी नहीं हुई है और यह हाल है।

ग्रामीणों का आरोप है कि योजना के नाम पर भारी भ्रष्टाचार हुआ है। पाइपलाइन बिछाने और टंकी निर्माण में गुणवत्ता की अनदेखी की गई, जिसका नतीजा आज सबके सामने है। कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं। सबसे चौंकाने वाली बात यह है कि काग़ज़ों में योजना पूरी बताई जा रही है, जबकि ज़मीनी हकीकत इससे बिल्कुल उलट है।

Related Articles

Back to top button