आस्था, सेवा और संस्कार का संगम बना ढीमरखेड़ा उमरिया पान क्षेत्र विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने यज्ञ–भंडारा व भागवत कथाओं में की सहभागिता, श्रद्धालुओं में उत्साह
कलयुग की कलम से राकेश यादव

आस्था, सेवा और संस्कार का संगम बना ढीमरखेड़ा उमरिया पान क्षेत्र विधायक धीरेंद्र बहादुर सिंह ने यज्ञ–भंडारा व भागवत कथाओं में की सहभागिता, श्रद्धालुओं में उत्साह
कलयुग की कलम उमरिया पान -धर्म, आस्था और सामाजिक समरसता का अनुपम दृश्य उस समय देखने को मिला जब क्षेत्रीय विधायक श्री धीरेंद्र बहादुर सिंह ढीमरखेड़ा विधानसभा अंतर्गत विभिन्न धार्मिक आयोजनों में शामिल हुए। विधायक श्री सिंह ने उमरिया पान क्षेत्र के छोटा कछारगांव में आयोजित यज्ञ के भंडारा, ग्राम बम्हनी के मडेरा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा तथा दियागढ़ में आयोजित भागवत कथा में सहभागिता कर धर्मलाभ लिया और श्रद्धालुओं के साथ कछार गांव में प्रसाद ग्रहण किया।
छोटा कछारगांव में आयोजित यज्ञ एवं विशाल भंडारे में विधायक श्री सिंह ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच यज्ञस्थल पर पहुंचकर आहुति दी। उन्होंने कहा कि यज्ञ और धार्मिक अनुष्ठान समाज में सकारात्मक ऊर्जा, शांति और संस्कारों का संचार करते हैं। ऐसे आयोजनों से सामाजिक एकता मजबूत होती है और नई पीढ़ी को सनातन संस्कृति से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।
इसके पश्चात विधायक श्री सिंह मडेरा एवं दियागढ़ पहुंचे, जहां चल रही श्रीमद्भागवत कथाओं में शामिल होकर कथावाचकों का आशीर्वाद लिया। भागवत कथा में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं, भक्ति, ज्ञान और वैराग्य के प्रसंगों ने श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। विधायक ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा केवल धार्मिक आयोजन नहीं, बल्कि जीवन को सही दिशा देने वाला आध्यात्मिक ग्रंथ है, जो मानव को सत्य, धर्म और कर्म के मार्ग पर चलने की प्रेरणा देता है।
इन धार्मिक आयोजनों में भाजपा मंडल अध्यक्ष उमरिया पान आशीष चौरसिया, सिलौंडी मंडल अध्यक्ष मनीष बागरी, योगेन्द्र सिंह ठाकुर, अंकित झारिया, धर्मेंद्र गौतम, राकेश त्रिपाठी, प्रदीप चौरसिया, शुलभ त्रिपाठी, शारदा महोबिया, अरविन्द तिवारी, समाजसेवी गुड्डा कोरी, बद्री काछी, उपसरपंच मकरंद काछी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर आयोजन को सफल बनाने में सहयोग किया।
सुरक्षा व्यवस्था को लेकर उमरिया पान थाना प्रभारी दिनेश तिवारी पुलिस बल के साथ मौके पर मौजूद रहे और संपूर्ण कार्यक्रम के दौरान व्यवस्थाएं सुचारु बनी रहीं।
विधायक श्री धीरेंद्र बहादुर सिंह की इन धार्मिक आयोजनों में सहभागिता से क्षेत्र में श्रद्धा, सेवा और संस्कार का संदेश प्रसारित हुआ। ग्रामीणों एवं श्रद्धालुओं ने विधायक की उपस्थिति को सौभाग्य बताते हुए ऐसे आयोजनों को निरंतर समर्थन देने की बात कही।



