प्रशासनमध्यप्रदेश

मुकुंदपुर सफारी में दिव्यांग छात्रों का रोमांचक शैक्षिक सफर, वन्य जीवन से रूबरू होकर खिले चेहरे

कलयुग की कलम से राकेश यादव

मुकुंदपुर सफारी में दिव्यांग छात्रों का रोमांचक शैक्षिक सफर, वन्य जीवन से रूबरू होकर खिले चेहरे

कलयुग की कलम कटनी –जिले के दिव्यांग छात्रों के लिए एक यादगार और प्रेरणादायक अनुभव उस समय देखने को मिला, जब उन्हें मुकुंदपुर स्थित व्हाइट टाइगर सफारी एवं चिड़ियाघर का शैक्षिक भ्रमण कराया गया। यह भ्रमण कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश, जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश अग्रहरि एवं एडीपीसी श्री अभय जैन के मार्गदर्शन में समग्र शिक्षा अभियान (सेकेंडरी एजुकेशन) कटनी द्वारा आयोजित किया गया।

विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर आयोजित सांस्कृतिक एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले कुल 39 दिव्यांग छात्रों का चयन इस एक्सपोजर टूर के लिए किया गया था। छात्रों के साथ उनके मार्गदर्शी शिक्षक भी भ्रमण में शामिल रहे।

समावेशी शिक्षा समन्वयक जितेन्द्र दुबे एवं डॉ. सचिन श्रीवास्तव के नेतृत्व में दल ने मुकुंदपुर पहुंचकर विभिन्न वन्य प्राणियों को नजदीक से देखा। विशेष रूप से सफेद बाघ को देखकर छात्र अत्यंत उत्साहित और रोमांचित नजर आए।

भ्रमण के दौरान छात्रों को वन्य जीवन, जैव विविधता और पर्यावरण संरक्षण से जुड़ी महत्वपूर्ण शैक्षिक जानकारियां दी गईं। प्रकृति के सान्निध्य में बिताया गया यह समय छात्रों के लिए ज्ञानवर्धक होने के साथ-साथ आत्मविश्वास बढ़ाने वाला भी रहा।

इस शैक्षिक यात्रा में शिवांगी वर्मा, अनामिका सोनी, अतिथि शिक्षिका सूर्य वर्मा, शुभम द्विवेदी, संदीप चरमकर, अनूप श्रीवास, आशा चौधरी, संतोष राजपूत एवं संतोष बर्मन सहित विभिन्न विद्यालयों के मार्गदर्शी शिक्षक उपस्थित रहे।यह भ्रमण दिव्यांग छात्रों के समग्र विकास, सीखने की जिज्ञासा और प्रकृति से जुड़ाव को सशक्त करने की दिशा में एक सराहनीय पहल साबित हुआ।

Related Articles

Back to top button