प्रशासनमध्यप्रदेश

अवैध शराब पर आबकारी का करारा प्रहार ढीमरखेड़ा व विजयराघवगढ़ में बड़ी कार्रवाई, 13 प्रकरण दर्ज डेढ़ लाख रुपये का महुआ लाहन नष्ट, हाथ भट्टी शराब जब्त,

कलयुग की कलम से राकेश यादव

अवैध शराब पर आबकारी का करारा प्रहार ढीमरखेड़ा व विजयराघवगढ़ में बड़ी कार्रवाई, 13 प्रकरण दर्ज डेढ़ लाख रुपये का महुआ लाहन नष्ट, हाथ भट्टी शराब जब्त,

कलयुग की कलम उमरिया पान -जिले में अवैध मदिरा निर्माण, विक्रय एवं परिवहन पर प्रभावी रोक लगाने के उद्देश्य से कलेक्टर श्री आशीष तिवारी के निर्देश पर आबकारी विभाग द्वारा सघन अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में आबकारी विभाग की टीम ने वृत्त ढीमरखेड़ा एवं विजयराघवगढ़ क्षेत्र में एक साथ कार्रवाई कर अवैध शराब कारोबार पर बड़ा प्रहार किया है।

इस संयुक्त कार्रवाई के दौरान आबकारी विभाग द्वारा आबकारी अधिनियम के तहत कुल 13 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए तथा लगभग 1 लाख 42 हजार 275 रुपये मूल्य का महुआ लाहन मौके पर नष्ट किया गया।

ढीमरखेड़ा क्षेत्र में 6 प्रकरण दर्ज

वृत्त ढीमरखेड़ा अंतर्गत ग्राम खिरवा, बसेड़ा, ठिर्री, झिर्री एवं देहरी में दबिश के दौरान 25 पाव देशी मदिरा मसाला 10 पाव देशी मदिरा प्लेन 10 लीटर हाथ भट्टी शराब लगभग 150 किलोग्राम महुआ लाहन जप्त किया गया। इस कार्रवाई में म.प्र. आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) क एवं च के तहत 6 प्रकरण पंजीबद्ध किए गए। जप्त सामग्री की अनुमानित कीमत 19 हजार 875 रुपये बताई गई है। मौके पर महुआ लाहन के नमूने लेकर शेष लाहन नष्ट किया गया।

विजयराघवगढ़ में 7 प्रकरण, 810 किलो महुआ लाहन बरामद

वहीं वृत्त विजयराघवगढ़ अंतर्गत ग्राम बराती ताल, शांतिनगर, जंगल पुरैनी, जिवारा एवं देवराकला में की गई कार्रवाई में 6 लीटर हाथ भट्टी शराब 810 किलोग्राम महुआ लाहन बरामद किया गया। इस मामले में भी आबकारी अधिनियम की धारा 34(1) क एवं च के तहत 7 प्रकरण दर्ज किए गए। जप्त मदिरा एवं महुआ लाहन की अनुमानित कीमत 1 लाख 22 हजार 400 रुपये है। यहां भी महुआ लाहन का नमूना लेकर शेष लाहन नष्ट किया गया।

इनकी रही मौजूदगी

इस कार्रवाई में सहायक जिला आबकारी अधिकारी सूर्यभान कोरी, मंशाराम उइके, वृत्त ढीमरखेड़ा प्रभारी प्रवीण रतन बरकड़े, वृत्त विजयराघवगढ़ प्रभारी केशव उइके, आबकारी उपनिरीक्षक केशव उइके, अतुल कुटार, आंचल प्रजापति सहित विभागीय अमला मौजूद रहा।आबकारी विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध शराब के विरुद्ध अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

Related Articles

Back to top button