प्रशासनमध्यप्रदेश

आज कटनी में प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह — विकास कार्यों की समीक्षा और प्रेस वार्ता

कलयुग की कलम से राकेश यादव

आज कटनी में प्रभारी मंत्री उदय प्रताप सिंह — विकास कार्यों की समीक्षा और प्रेस वार्ता

कलयुग की कलम कटनी -प्रदेश के परिवहन एवं स्कूल शिक्षा मंत्री तथा कटनी जिले के प्रभारी मंत्री श्री उदय प्रताप सिंह आज शुक्रवार, 13 दिसंबर को कटनी के प्रवास पर रहेंगे।प्रभारी मंत्री श्री सिंह सुबह 9:30 बजे लोलरी से कार द्वारा कटनी के लिए प्रस्थान करेंगे। वे दोपहर 12 बजे जिला पंचायत कटनी के सभागार में आयोजित जिला विकास सलाहकार समिति की समीक्षा बैठक में शामिल होकर जिले के विकास कार्यों की प्रगति की समीक्षा करेंगे।

इसके पश्चात दोपहर 2 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करेंगे।कार्यक्रम के उपरांत प्रभारी मंत्री श्री सिंह दोपहर 2:30 बजे कार द्वारा कटनी से नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा के लिए रवाना होंगे।

Related Articles

Back to top button