नर्मदा नहर से दूसरे दिन स्थानीय ग्रामीण और पुलिस की मदद से निकाला गया मानवी का शव
कलयुग की कलम से राकेश यादव

नर्मदा नहर से दूसरे दिन स्थानीय ग्रामीण और पुलिस की मदद से निकाला गया मानवी का शव
कलयुग की कलम उमरिया पान-उमरियापान थाना क्षेत्र के आने वाले परसवारा में रविवार को नर्मदा नहर में हुई थी घटना,4 बच्चियों गई थीं नहर नहाने, और डूब गईं थीं जिसमें एक बच्ची को ग्रामीण द्वारा बचा लिया गया था एवं दो बच्ची के शव ग्रामीणों एवं पुलिस प्रशासन की मदद से निकाल लिए गए थे एक बच्ची मानवी का शव बरामद नहीं हुआ था करीब 6 घंटे गोताखोरों एवं ग्रामीणों द्वारा ऑपरेशन करने के बाद भी सफलता नहीं मिली थी सोमवार सुबह 7 बजे गांव के ग्रामीणों ने नहर में घुसकर बच्ची को खोज निकाला गया।

शव परीक्षण के बाद दोनों बच्चियों के शव को रात के समय घर में फ्रीजर में सुरक्षित रखा गया।थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने बताया कि सोमवार सुबह ग्रामीणों की मदद से मानवी पटेल (8) का शव नहर से निकाला गया। बच्ची नहर के पानी में नीचे चोई घास में फसी हुई थी थी। नर्मदा नहर का पानी अधिकारियों से बात कर कम कराया गया था,जिससे दूसरे दिन बच्ची को जल्दी निकाला गया। शव परीक्षण के बाद बच्ची को परिजनों के सुपुर्द किया गया। बड़े गमगीन माहौल में हुआ तीनों बच्चियों का मिट्टी संस्कार।



