Blogमध्यप्रदेश

आज राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू बागेश्वधाम के दौरे पर, जानें मिनट-टूमिनट कार्यक्रम

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

मध्य प्रदेश के छतरपुर जिले के गढ़ा गांव में मौजूद श्रद्धा और भक्ति के केंद्र बागेश्वर धाम एक बार फिर ऐतिहासिक आयोजन होने जा रहा है। आज 26 जनवरी को यहां हो रहे छठवें सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव में 251 कन्याएं शादी के बंधन में बंधेगी। विवाह महोत्सव में शामिल होने के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू भी आ रही हैं।

बागेश्वर धाम में महाशिवरात्रि पर सामूहिक कन्या विवाह महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसमें 251 गरीब कन्याओं का विधि-विधान से विवाह संपन्न कराया जाएगा। इनमें से 108 बेटी आदिवासी समाज और 143 बेटियां अन्य समाज से हैं। इन बेटियों के विवाह की सारी तैयारियां हो चुकी हैं। इस बार का यह कार्यक्रम बहुत खास होने वाला है, क्योंकि देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू इसमें शामिल होने आ रही हैं।

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू सुबह 11.05 बजे खजुराहो एयरपोर्ट पहुंचेंगी। यहां से वो 11.10 बजे हेलीकॉप्टर से सीधे बागेश्वरधाम के लिए रवाना होंगी। इसके बाद 11.35 बजे वो गढ़ा स्थित हेलीपैड पर उतरेंगी। यहां से 11.45 बजे वो ग्रीन रूम पहुंचेंगी। इसके बाद दोपहर 12 बजे वो बालाजी के दर्शन करेंगी। यहां से 12.16 बजे पुलिस बैंड के साथ राष्ट्रगान होगा। राष्ट्रगान संपन्न होने के बाद 12.25 बजे बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री उनसे मुलाकात करेंगे। यहां से 12.30 बजे कन्या विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर विवाह बंधन में बंधने जा रहे 251 जोड़ों को आशीर्वाद देंगी। करीब आधे घंटे विवाह समारोह में शिरकत करके वो 01 बजे से

02.30 बजे तक ग्रीन रूम में आराम करेंगी और 2.35 बजे वो गढ़ा हेलीपैड के लिए रवाना होंगी।

कई रास्ते बंद रहेंगे

हालांकि, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू हवाई जहाज से खजुराहो एयरपोर्ट और वहां से गढ़ा तक हेलीकॉप्ट में सवार होकर बागेश्वर धाम पहुंचेंगी। लेकिन, उनके अलावा मद्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल, सीएम डॉ. मोहन यादव समेत देशभर की कई दिग्गज हस्तियां भी बागेश्वर धाम आएंगी। ऐसे में जिले में प्रवेश करने वाले मार्गों के साथ-साथ खजुराहो एयरपोर्ट से लेकर बागेश्वर धाम तक के पहुंच मार्ग सुबह 11 बजे से समय-समय पर वीआईपी मूवमेंट के चलते बंद किए जाएंगे। ऐसे में शहरवासियों को अनुविधा का सामना करना पड़ सकता है।

ये हस्तियां भी पहुंचेंगी बालाजी के दरबार

राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ जहां एक तरफ मध्य प्रदेश के राज्यपाल मंगूभाई पटेल और मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव बागे्वरधाम पहुंचेंगे तो वहीं दूसरी तरफ देश की अन्य दिग्गज हस्तियों में पूर्व क्रिकेटर वीरेंद्र सहवाग, पूर्व क्रिकेटर रॉबिन उथप्पा, पूर्व क्रिकेटर आरपी सिंह, सिंगर सोनू निगम, डब्ल्यू-डब्ल्यू-ई रेस्लर (पहलवान) द ग्रेट खली, अभिनेता पुनित वशिष्ठ, धर्मगुरु (संत) रामभद्राचार्य महाराज आदि कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।

Related Articles

Back to top button