मध्यप्रदेश

जनसंघ के संस्थापक सदस्य एवं भाजपा के पूर्व महामंत्री पंडित जगदीश प्रसाद शास्त्री का निधन

कलयुग की कलम से राकेश यादव

जनसंघ के संस्थापक सदस्य एवं भाजपा के पूर्व महामंत्री पंडित जगदीश प्रसाद शास्त्री का निधन

कलयुग की कलम कटनी-जनसंघ के संस्थापक सदस्य एवं दैनिक युगधर्म के संपादक जगदीश प्रसाद शास्त्री का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया वे कुछ समय से अस्वस्थ चल रहे थे। हाॅस्पिटल में उनका इलाज चल रहा था दोपहर 1 बजे निधन हो गया उनका अंतिम संस्कार उनके गृहग्राम निगहरा में किया गया। अंतिम यात्रा में आसपास के सभी क्षेत्रों और कटनी जबलपुर शहडोल शहर से बड़ी संख्या में लोग पहुंचे। पंडित जगदीश प्रसाद शास्त्री का पूरा जीवन संघर्ष की खुली किताब रहा। सरस्वती स्कूल में लंबे समय तक उन्होंने संस्कृत विषय में अध्यापन कार्य किया। वे संघ से जुड़े रहे। बाद में उन्होंने भारतीय जनता पार्टी में भी सेवाएं दी। उन्हें महामंत्री की जिम्मेदारी सौपी गई थी। बड़वारा विधानसभा क्षेत्र से उन्होंने चुनाव भी लड़ा। शास्त्री जी की रुचि पत्रकारिता के क्षेत्र में भी थी। दैनिक युगधर्म अखबार का उन्होंने संपादक कार्य देखा। उनके अंतिम समय में विभाष दुबे, ब्रजेश दुबे, अखिलेश दुबे, सचिन दुबे, प्रांजल दुबे, विनीत दुबे, विनायक दुबे, सुरेश त्रिपाठी, पहलाद दुबे, विजय दुबे,भुवनेश्वर मिश्रा पीताम्बर शुक्ला, क्षेत्रीय विधायक बडवारा धीरेन्द्र सिंह, निगहरा सरपंच बिजेन्द्र सिंह बघेल, ने दिवंगत आत्मा के प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की

Related Articles

Back to top button