छिंदवाड़ा- कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कमलनाथ के छिंदवाड़ा के शिकारपुर स्थित बंगले में परासिया विधायक और जिला पंचायत अध्यक्ष के बीच विवाद हो गया। नौबत मारपीट तक पहुंच गई। वरिष्ठों ने मामला शांत कराया। जिला पंचायत अध्यक्ष संजय पुन्हार का कहना है,
विधायक सोहन वाल्मीकि 25 साल से राजनीति कर रहे हैं। मुझे दो साल हुए। उनकी लंबी राजनीति पर मेरे दो साल भारी हैं। इससे मतभेद हुए। विधायक ने कहा, वे कमलनाथ से भाजपा से तालमेल रखने वाले को चिह्नित करने कह रहे थे।
यह भी तर्क
जिला पंचायत अध्यक्ष पुन्हार ने कहा, उन पर भाजपा में जाने के आरोप लगे। मुझे क्षेत्र में विकास कार्य के लिए भाजपा सरकार के मंत्रियों से मिलना पड़ता है। संजय पुन्हार सोहन वाल्मीकि कार्रवाई की बात कही। इस पर जिपं अध्यक्ष के बोलने से विवाद हुआ। दरअसल, कमलनाथ ने बैठक बुलाई थी। उनके निकलते ही विवाद हुआ।