जिला शिक्षा अधिकारी पी .पी .सिंह नें विकासखंड बड़वारा के हाई स्कूल गुडाकलॉ एवं भुड़सा का किया निरीक्षण
कलयुग की कलम से राकेश यादव

जिला शिक्षा अधिकारी पी .पी .सिंह नें विकासखंड बड़वारा के हाई स्कूल गुडाकलॉ एवं भुड़सा का किया निरीक्षण
कलयुग की कलम कटनी-कलेक्टर श्री दिलीप कुमार यादव के निर्देश पर जिला शिक्षा अधिकारी श्री पी.पी.सिंह एवं विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी बड़वारा द्वारा मंगलवार को बड़वारा विकासखण्ड के हाई स्कूल गुडाकलॉ तथा शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भुडसा का निरीक्षण किया गया।

जिला शिक्षा अधिकारी पी.पी.सिंह ने बताया कि निरीक्षण के दौरान शासकीय हाई स्कूल गुडाकलॉ में कक्षा संचालित पाई गई तथा शिक्षक दैनन्दिनी का संधारण पाया गया। निरीक्षण के दौरान विद्यार्थियों की उपस्थिति कम पाये जाने पर संस्था प्राचार्य एवं शिक्षको को पालको से संपर्क कर उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिये गये। शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय भुड़सा में कक्षाओ का संचालन विधिवत पाया गया। मंडल परीक्षा की विशेष तैयारी करायी जा रही है। इस दौरान फाइनल 30 के प्रश्नों का अभ्यास कराया जाना भी पाया गया। उपस्थिति बढ़ाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान शासकीय योजनाओ जैसे सायिकल, आपार आई.डी., छात्रवृत्ति आदि की समीक्षा की गयी।




