प्रशासनमध्यप्रदेश

जबलपुर के सिहोरा में इंटर रिलिजन मैरिज को लेकर बंद करा दिया गया पूरा सिहोरा-खितौला, मामले की सुनवाई हाईकोर्ट में जारी

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

हिंदूवादी संगठनों ने कराया सिहोरा बंद

हिंदू लड़की की शादी विशेष वर्ग के युवक से होने के मामले में तेलंगाना के हिंदूवादी नेता और विधायक टी राजा ने अपील की थी कि इस विवाह को रोकने में हिंदूवादी संगठन सामने आएं। इसके बाद 22 अक्टूबर को हिंदूवादी संगठनों ने जबलपुर के सिहोरा कस्बे को बंद करने की अपील की। सिहोरा कस्बा सुबह से पूरी तरह बंद है। बड़ी तादाद में स्थानीय लोग सड़कों पर उतर आए। प्रशासन ने भी सुरक्षा को लेकर इंतजाम किए हैं। जबलपुर के हिंदूवादी नेता अतुल जैसवानी ने कहा, “वह इस शादी के खिलाफ हैं और वह इसका विरोध करेंगे।”
madhya Pradesh high court news

युवती ने सुरक्षा के लिए हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया

वहीं, शादी की तैयारी करने वाले युवक और युवती जबलपुर के हाईकोर्ट में जस्टिस विशाल धगट की कोर्ट में पहुंचे। हाईकोर्ट की तीन नंबर अदालत में इस मामले की सुनवाई चल रही है। सुनवाई के दौरान जस्टिस विशाल धगट ने कोर्ट में मौजूद बाकी सभी वकीलों को अदालत से बाहर जाने के लिए कहा।
अदालत में केवल युवक-युवती और दो वकीलों के साथ पुलिस मौजूद हैं। युवती ने एक वीडियो जारी कर बयान दिया, “हिंदूवादी नेताओं की वजह से वह परेशान है और उसे जान का खतरा है। वह प्रताड़ित हो चुकी है।” सुरक्षा के लिए युवती की ओर से जबलपुर हाईकोर्ट में गुहार लगाई गई।

Related Articles

Back to top button