Blogमध्यप्रदेश

जबलपुर जिले में पदस्थ सेवा निवृत्त हुये 8 पुलिस अधिकारियो/कर्मचारियों को दी गयी भावभीनी विदाई

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी

जबलपुर- पुलिस कन्ट्रोल रूम जबलपुर में 62 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर निरीक्षक श्री शिवमंगल सिंह पुलिस लाईन, कार्यवाहक उप निरीक्षक श्री विष्णु देव द्विवेदी थाना घमापुर, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री दीनानाथ दुबे कन्ट्रोल रूम, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री रमेश कुमार तिवारी थाना गोरखपुर, कार्यवाहक सहायक उप निरीक्षक श्री रामेश्वर प्रसाद बडगैया थाना सिहोरा, प्रधान आरक्षक श्री अशोक कुमार शर्मा थाना यातायात मालवीय चौक, कार्यवाहक प्रधान आरक्षक श्री हरिशंकर यादव थाना पनागर, वार्ड ब्वाय श्री किशोरी लाल पासी पुलिस लाईन को पुलिस अधीक्षक जबलपुर श्री सम्पत उपाध्याय के मार्गदर्शन में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा द्वारा नगर पुलिस अधीक्षक गढा श्री देवेन्द्र प्रताप सिंह, एस.डी.एम. गोरखपुर श्री अनुराग सिंह, थाना प्रभारी पनागर श्री अजय बहादुर सिंह की उपस्थिति में सुखद स्वस्थ एवं दीर्घायु की कामना करते हुये स्मृति चिन्ह के साथ साथ अवकाश नगदीकरण, बीमा, पैैंशन, ग्रेज्युटी, के दस्तावेज भेंट करते हुये भावभीनी विदाई दी गयी।

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण श्री सूर्यकांत शर्मा ने कहा कि आप सभी कीे 30 से 40 साल तक की सेवा अवधी शानंदार, यादगार एवं बेदाग रही। आप सभी ने निष्ठा एवं ईमानदारी के साथ बखूबी अपने कर्तव्यों का निर्वहन किया, एवं जबलपुर पुलिस को सराहनीय योगदान दिया तथा हमेशा विभाग के लिये समर्पित रहे, आप सभी को एवं आपके परिवार को लम्बे और सफल कार्यकाल के लिये बधाई। जिस प्रकार आप सभी की उज्जवल छवि रही है, एवं अपने आपको स्वस्थ बनाये रखा है, इसी प्रकार सेवा निवृत्त होने के बाद भी परिवार के साथ सुखमय एवं स्वस्थ जीवन व्यतीत करें, अपने स्वास्थ का हमेशा ख्याल रखें, यदि आपको किसी भी प्रकार की कोई समस्या आती है तो आप कभी भी किसी भी समय मुझे अपनी समस्या बता सकते है, आपकी समस्याओं का त्वरित प्राथमिकता के आधार पर निराकरण किया जावेगा।

Related Articles

Back to top button