शहडोल- मध्यप्रदेश के शहडोल एक कांग्रेसी नेता को पीएम नरेंद्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करना एक कांग्रेस नेता को भारी पड़ गया। यादवेंद्र पांडे नाम की फेसबुक आईडी से पोस्ट की गई है। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए भाजपा युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष ने पुलिस में इसकी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत के आधार पर पुलिस ने कांग्रेस नेता के ऊपर एफआईआर दर्ज कर ली है।
बीजेपी की शिकायत पर मामला दर्ज
भाजपा के युवा मोर्चा अध्यक्ष द्वारा की गई अनर्गल पोस्ट की लिखित शिकायत थाने में दे दी गई। जिसके बाद रिपोर्ट दर्ज कर ली गई थी। रिपोर्ट में कांग्रेस नेता यादवेंद्र पांडे ने पीएम नरेंद्र मोदी और अमित शाह के खिलाफ फेसबुक पर अभद्र टिप्पणी की है। फेसबुक पर की गई टिप्पणी का स्क्रीनशॉट पुलिस को दे दिया गया है।

पुलिस ने कांग्रेस नेता यादवेंद्र पांडे के खिलाफ अलग-अलग धाराओं में मामला दर्ज कर मामले की जांच में जुट गई है। इस पूरे मामले पर एएसपी अभिषेक दीवान का कहना है कि पीएम नरेंद्र मोदी पर पीएम मोदी के खिलाफ फेसबुक पर आपत्तिजनक पोस्ट किया गया था। आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन पाए जाने पर कांग्रेस नेता के खिलाफ मामला दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है। आरोपी के पूर्व के रिकार्ड की पड़ताल की जा रही है।