प्रशासनमध्यप्रदेश

उमरियापान पुलिस की तत्परता गुम इंसान को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया

कलयुग की कलम से राकेश यादव

उमरियापान पुलिस की तत्परता गुम इंसान को दस्तयाब कर परिजनों के सुपुर्द किया

कलयुग की कलम उमरिया पान -थाना उमरिया पान पुलिस ने सराहनीय कार्य करते हुए गुम इंसान क्रमांक 22/2025 के मामले में सफलता प्राप्त की है। थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में कार्यवाही कर गुम इंसान को सुरक्षित दस्तयाब कर उसके परिजनों को सौंपा।

गौरतलब है कि थाना क्षेत्र से एक व्यक्ति की गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट मिलते ही पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए संभावित स्थानों पर जांच की और लगातार प्रयास कर गुम इंसान को सकुशल खोज निकाला।

इस कार्यवाही में पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष डेहरिया तथा एसडीओपी श्रीमती आकांक्षा चतुर्वेदी का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा। गुम इंसान की सकुशल बरामदगी से परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस का आभार व्यक्त किया।

थाना प्रभारी दिनेश तिवारी ने कहा कि नागरिकों की सुरक्षा और सहायता पुलिस की पहली प्राथमिकता है। उमरिया पान पुलिस हमेशा आमजन की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए तत्पर है।

Related Articles

Back to top button