Blogमध्यप्रदेश

एमपी में यहां नगर परिषद अध्यक्ष के पति को मारी गोली, हालत गंभीर

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी

मध्यप्रदेश के पन्ना जिले से बड़ी खबर सामने आ रही है यहां नगर पालिका अध्यक्ष के पति पर जानलेवा हमला हुआ है और उन्हें चलती कार में गोली मारी गई है। गोली लगने से नगर पालिका अध्यक्ष गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी युवक फरार हो गया है जिसकी पुलिस तलाश में जुटी हुई है। सनसनीखेज वारदात जिले के देवेन्द्र नगर थाना इलाके की है।

नगर पालिका अध्यक्ष को मारी गोली

नगर पालिका देवेंद्रनगर की अध्यक्ष शिवांगी गुप्ता के पति ललित गुप्ता पर देवेन्द्र नगर थाने के रंजो ढाबा के पास जानलेवा हमला हुआ है। ललित गुप्ता अपनी कार से कहीं जा रहे थे इसी दौरान उन्हें गोली मारी गई है। गोली लगने से ललित गुप्ता गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उन्हें गंभीर हालत में सतना रेफर किया गया है। गोली मारने का आरोप आकाश साहू नाम के युवक पर है जो कि छतरपुर जिले के विक्रमपुर के नदया गांव का रहने वाला है और वारदात को अंजाम देने के बाद फरार हो गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Related Articles

Back to top button