प्रशासनमध्यप्रदेश

दशहरे पर शस्त्र पूजन के बाद गोवर्धन पूजा पर गौ-शालाओं में होंगे गौ-संरक्षण संबंधी कार्यक्रम मुख्यमंत्री, मंत्री, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक होंगे शामिल

कलयुग की कलम से राकेश यादव

दशहरे पर शस्त्र पूजन के बाद गोवर्धन पूजा पर गौ-शालाओं में होंगे गौ-संरक्षण संबंधी कार्यक्रम मुख्यमंत्री, मंत्री, जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक होंगे शामिल

कलयुग की कलम कटनी-मध्यप्रदेश सरकार इस वर्ष प्रदेश में गौ-संरक्षण एवं गो-संवर्धन वर्ष मना रही है, जिसके अंतर्गत समय-समय पर पूरे प्रदेश में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया जा रहे हैं। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देश पर पूरे प्रदेश में दशहरे पर शस्त्र पूजन के बाद अब आगामी गोवर्धन पूजा के दिन 2 नवंबर को प्रदेश के हर जिले में विभिन्न गौ-शालाओं में गौ-संरक्षण एवं संवर्धन संबंधी कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों में मंत्रीगण, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहेंगे।

मध्यप्रदेश गौ-संवर्धन बोर्ड के प्रबंध संचालक ने बताया कि गोवर्धन पूजा पर गोवंश की पूजा के साथ ही गौ-संरक्षण एवं गौ-संवर्धन के संबंध में विभिन्न गतिविधियां आयोजित की जाएंगी। आम नागरिकों से अपील की गई है कि वे इन कार्यक्रमों में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित रहें तथा गोवंश की रक्षा और गोपालन में अपना अधिक से अधिक योगदान दें।

Related Articles

Back to top button