ऑफिस के अंदर घुसकर की मारपीट
शैलेंद्र गुर्जर बीजेपी नेता राजा भैया गुर्जर की गाड़ी चलाता है। बीते दिन बीजेपी नेता कहीं से आए थे तो रास्ते में एक बलेनो कार खड़ी थी। जो कि कॉलोनी में रहने वाले रिटायर्ड फौजी शैलेंद्र तोमर की थी। राजा भैया के ड्राइवर ने कार रास्ते से हटाने के लिए बोला तो रिटायर्ड फौजी द्वारा अभद्रता की जाने लगी। बात बढ़ते-बढ़ते मारपीट तक आ गई और फौजी ने ड्राइवर की पिटाई कर दी। जिसके बाद बीच-बचाव करने आए राजा गुर्जर से भी फौजी ने मारपीट कर दी। मामला यहीं नहीं रूका उसने अपने दो साथियों के साथ बीजेपी नेता के कार्यालय में घुसकर पीटा।
घटना का वीडियो सीसीटीवी में हुआ कैद
मारपीट का वीडियो सीसीटीवी फुटेज में कैद हो गया। जिसमें बीजेपी नेता ने फुटेज पुलिस को सौंप दिया और कार्रवाई करने की मांग की है। इसके अलावा एक और जानकारी भी सामने निकल कर आई है। जिसमें शैलेंद्र तोमर और राजा गुर्जर के बीच रेत खनन के मामले को लेकर पहले भी विवाद हो चुका है।
वहीं इस मामले पर पुलिस का कहना है कि मारपीट का वीडियो हमारे सामने प्रस्तुत किया गया है। मामला पार्किंग के विवाद को लेकर था। मारपीट करने वालों पर शिकायत दर्ज कर ली गई है। आरोपियों जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।