प्रशासनमध्यप्रदेश
उमरियापान में श्रीश्री 1008 बनवारी दास महाराज जी के सनिध्य में निकाली गई कांवड़ यात्रा
कलयुग की कलम से सोनू त्रिपाठी
उमरियापान- कटनी जिले के उमरियापान में आज सोमवार 12 अगस्त को उमरियापान के नर्मदा धाम शिवनगर से कावड़ यात्रा निकाली गई। जिसमें बड़ी संख्या में शिवभक्त श्रद्धालु शामिल हुए। इस यात्रा में सैकड़ो कावड़िए कावड़ में नर्मदा मैया का जल लेकर हर हर शम्भू के जयकारों के साथ निकले। जो झंडा चौक, न्यू बस स्टैंड होते हुए भरभरा आश्रम स्थित बाबा बैजनाथ शिवलिंग पर अभिषेक के बाद समपन्न हुई। यह कांवड़ यात्रा महाराज श्रीश्री 1008 बनवारी दास जी के मर्गर्दर्शन में हुआ। शिवभक्त श्री प्रमोद आसाटी ने बताया कि कांवड़ यात्रा का यह शानदार चौथा वर्ष समपन्न हुआ।




