सेना के सम्मान में उमरिया पान आज शाम 5:00 बजे बड़ी माई मंदिर से आजाद चौक तक विशाल तिरंगा यात्रा: यात्रा में समस्त संगठन के सभी कार्यकर्ता बंधु, समस्त सामाजिक कार्यकर्ता, ग्रामीण वासी आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
कलयुग की कलम से राकेश यादव

सेना के सम्मान में उमरिया पान में आज शाम 5:00 बजे बड़ी माई मंदिर से आजाद चौक तक विशाल तिरंगा यात्रा: यात्रा में समस्त संगठन के सभी कार्यकर्ता बंधु, समस्त सामाजिक कार्यकर्ता, ग्रामीणवासी आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
कलयुग की कलम उमरिया पान -सोमवार आज साम 5, बजे उमरिया पान बड़ी माई मंदिर से 26 मई 2025 को एक विशाल तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी। यह यात्रा बड़वारा विधानसभा के लोकप्रिय विधायक माननीय श्री धीरेन्द्र बहादुर सिंह जी के नेतृत्व में आयोजित की जा रही है। यात्रा का उद्देश्य जम्मू कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के बाद भारत के यशस्वी प्रधानमंत्री आदरणीय श्री नरेंद्र मोदी जी के आवाहन में पाकिस्तान पर “ऑपरेशन सिंदूर” के तहत 9 आतंकी ठिकानों पर चलाए गए मिशन सिंदूर के तहत सेना के शौर्य और अदम्य साहस का सम्मान करना है।
*यात्रा का मार्ग*
विशाल तिरंगा यात्रा उमरियापान बड़ी माई मंदिर से आजाद चौक तक निकाली जाएगी। यात्रा में समस्त संगठन के सभी कार्यकर्ता बंधु, समस्त सामाजिक कार्यकर्ता, ग्रामीण वासी बंधु आप सभी सादर आमंत्रित हैं।
*यात्रा का उद्देश्य*
यात्रा का उद्देश्य सेना के शौर्य और अदम्य साहस का सम्मान करना है, जिन्होंने आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में अपनी जान की परवाह किए बिना देश की रक्षा की है। यह यात्रा देशभक्ति और एकता का प्रतीक होगी, जिसमें लोग एक साथ मिलकर देश की सलामती और सुरक्षा के लिए एकजुट होंगे।




