मध्यप्रदेश

ढीमरखेड़ा क्षेत्र के खम्हरिया में भी ढाबे की आड़ में हो रहा अवैध डीजल चोरी का कारोबार फिर भी नहीं हो रही कार्यवाही

कलयुग की कलम से राकेश यादव

ढीमरखेड़ा क्षेत्र के खम्हरिया में भी ढाबे की आड़ में हो रहा अवैध डीजल चोरी का कारोबार फिर भी नहीं हो रही कार्यवाही

कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा –थाना  ढीमरखेड़ा पहरूआ के आगे खम्हरिया में ढाबा की आड़ में बड़े पैमाने पर डीजल की चोरी की जा रही है। इस ढाबा की भी कहानी डुडहा स्थित दिखावटी ढाबे की तरह है। जो एक नाम मात्र के लिये ढाबा है। शहपुरा डिपो से डीजल के जो टेंकर ्यहां से गुजरते है उनसे मिली भगत करके ढाबा संचालक के द्वारा डीजल की चोरी करवाई जाती है। जिन टेंकरों से डीजल की चोरी होती है वह ढाबा में आकर खड़े हो जाते है और मौका मिलते ही ढाबा संचालक और टेंकर ड्राईवरों के द्वारा टेंकर से डीजल चोरी की घंटना को अंजाम दिया जाता है। हालांकि यह चोरी का कारनामा कई वर्षों से यहां पर संचालित हो रहा है लेकिन कार्यवाही नहीं होने के कारण ढाबा संचालक के हौसले बुलंद है। विगत दिवस ढीमरखेड़ा पुलिस के द्वारा चूडामडि यादव के कब्जे से प्लास्टिक के गुम्मे में भरा 100 लीटर डीजल एंव ग्राम जिर्री में संपतलाल यादव के घर से 3 ड्रमों में भरा 600 लीटर डीजल जप्त कर आरोपियों के विरूद्ध कार्यवाही की गई थी। ऐसी ही कार्यवाही की जरूरत खम्हरिया में होरी डीजल चोरी के विरूद्ध की जानी चाहिये।
आरोपियों को प्राप्त है राजनीतिक संरक्षण
सूत्रों ने बताया कि डीजल चोरी के इस काले कारनामें में लिप्त व्यक्तियों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है जिस कारण से इनके विरूद्ध कार्यवाही नहीं की जाती है। सवाल यह उठता है कि सफेद कुर्ता पहनकर आमजनों का रहनूमा बनने वालों नेताओं को इस तरह के कार्य को अंजाम देने वाले व्यक्तियों को संरक्षण देना क्या सही है? सूत्रों ने बताया कि डीजल चोरी के कार्य में लिप्त व्यक्ति के द्वारा नेताओं को भी इसका कमीशन दिया जाता है जिस कारण से नेताजी के द्वारा इनकी पैरोकारी की जाती है। शहपुरा डिपों से शहडोल, उमरिया, अनूपपुर को जाने वाले टेंकर यहां शाम में आकर खड़े हो जाते है और रात होते ही डीजल चोर अपने कार्यों को अंजाम देने में लग जाते है। यदि शहपुरा डिपो के अधिकारियों एवं पुलिस के द्वारा रात के समय यहां पर आकस्मिक निरीक्षण किया जाये तो डीजल चोरी के आरोपी रंगे हाथों पकड़े जा सकते है।

Related Articles

Back to top button