जल_गंगा_संवर्धन_अभियान जनसहभागिता से श्रमदान व रैली निकालकर जल संरक्षण का दिया संदेश जल स्रोतों को स्वच्छ रखना सभी की जिम्मेदारी, वर्षा जल संवर्धन की करें तैयारी
कलयुग की कलम से राकेश यादव

जल_गंगा_संवर्धन_अभियान जनसहभागिता से श्रमदान व रैली निकालकर जल संरक्षण का दिया संदेश जल स्रोतों को स्वच्छ रखना सभी की जिम्मेदारी, वर्षा जल संवर्धन की करें तैयारी
कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा -जल गंगा संवर्धन अभियान का आयोजन 30 मार्च से 30 जून 2025 तक चलाया जा रहा है इस अभियान को सफल बनाने के लिए मानव जीवन विकास समिति सचिव निर्भय सिंह के नेतृत्व में जिले के बड़वारा ब्लॉक के मगरहटा और भदौरा नं.1 और बिजौरी में नाले व तालाब की साफ सफाई और खुदाई का कार्य किया गया। ढीमरखेड़ा ब्लॉक के सलैया, कोकोडबरा और दादर सिहुडी गांव में तालाब की साफ सफाई की गई और रैली निकालकर जागरूकता का संदेश दिया गया। इसी प्रकार बड़वारा और ढीमरखेड़ा ब्लॉक के अलग अलग गांव में दीवाल लेखन, रैली निकालकर, बैठके कर जल संरक्षण का सन्देश दिया गया।



अभियान के दौरान पेयजल एवं जल स्रोतों के रखरखाव के लिए साफ सफाई और स्वच्छता का विशेष ध्यान रखने हेतु जागरूक किया जाकर जल संरक्षण हेतु नाले एवं तालाब का गहरीकरण कार्य किया गया। इस अभियान का उद्देश्य जल स्रोतों की सफाई, जल संरक्षण और संवर्धन के लिए जन जागरूकता फैलाना ओर जल संरचनाओं और जल स्त्रोतों को स्वच्छ रखना है
अभियान का उद्देश्य जल संरचनाओं के निर्माण, भूजल संवर्धन, जल स्त्रोतों में प्रदूषण के स्तर को कम करना और जल वितरण संरचनाओं की सफाई करना है।
यह अभियान न केवल जल संरक्षण के प्रयासों को बढ़ावा देगा, बल्कि समाज में जल के महत्व को समझने और इसके संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने में भी मदद करेगा। जल गंगा संवर्धन अभियान को सफल बनाने में मानव जीवन विकास समिति कार्यकर्त्ता टीम का विशेष सहयोग रहा।



