Blog

शाजापुर में अवैध उत्खनन रोकने गए माइनिंग अफसरों को दौड़ा दौड़ा के पीटा, अपनी जान बचाकर भागे अधिकारी, देखें हमले का LIVE VIDEO..

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी की रिपोर्ट

शाजापुर- शाजापुर में अवैध उत्खनन रोकने पहुंचे माइनिंग अधिकारियों व टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। ग्रामीणों ने कार्रवाई करने पहुंचे अधिकारियों व टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा और उनकी गाड़ियां भी फोड़ दीं। किसी तरह से जान बचाकर माइनिंग का अमला मौके से भागा। माइनिंग टीम पर हुए हमले की सूचना मिलते ही बड़ी संख्या में पुलिस टीम व पुलिस के आला अधिकारी मौके के लिए रवाना हुए हैं।

देखें वीडियो-

माइनिंग टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
घटना शाजापुर के कालापीपल के मोहम्मदपुर मछनई के पास नगर डेरा की है जहां पर अवैध रेत खनन की शिकायत मिलने पर कार्रवाई करने के लिए माइनिंग की टीम पहुंची थी। टीम के वहां पहुंचते ही ग्रामीण जमा हो गए और शोर मचाना शुरु कर दिया। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि माइनिंग अफसर प्राइवेट गुंडों को साथ लेकर बंद पड़ी पोकलेन की मशीन को जब्त करने आए हैं। इसके बाद ग्रामीण उग्र हो गए और कार्रवाई करने पहुंचे माइनिंग अफसर व टीम को घेरकर पथराव करना व मारपीट करना शुरु कर दी। पथराव में एक ग्रामीण भी घायल हुआ है और माइनिंग अफसर व टीम की गाड़ियां बुरी तरह से क्षतिग्रस्त हुई हैं।

माइनिंग टीम पर हमले का वीडियो आया सामने

माइनिंग टीम पर ग्रामीणों के हमले का एक वीडियो भी सामने आया है जिसमें ग्रामीण माइनिंग टीम के अफसर व टीम को दौड़ा-दौड़ाकर पीटते व गाड़ियों में तोड़फोड़ करते नजर आ रहे हैं। वीडियो में घायल ग्रामीण भी दिख रहा है। माइनिंग टीम पर हमले की सूचना मिलते ही एसडीएम सत्येंद्र कुमार सिंह, एसडीओपी पिंटू कुमार बघेल, कालापीपल पुलिस थाना प्रभारी जितेंद्र वर्मा सहित अमला व अतिरिक्त पुलिस बल भी गांव के लिए रवाना किया गया है।

Related Articles

Back to top button