युवा दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न विकासखंड में स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय युवा सप्ताह का समापन समारोह सम्पन्न
कलयुग की कलम से राकेश यादव

युवा दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न विकासखंड में स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित राष्ट्रीय युवा सप्ताह का समापन समारोह सम्पन्न
कलयुग की कलम कटनी-नेहरू युवा केंद्र कटनी युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय भारत सरकार के तत्वावधान में युवाओं के प्रेरणास्रोत स्वामी विवेकानंद जयंती के उपलक्ष्य में 12 जनवरी से 19 जनवरी तक राष्ट्रीय युवा दिवस, सप्ताह का आयोजन किया गया।


युवा दिवस के अवसर पर जिले के विभिन्न विकासखंड, कटनी, विजयराघवगढ़, बहोरिबंद एवं रीठी विकासखंड के विभिन्न गावं स्थानों में क्रमशः अनुसूचित जाति, जन जाति कन्या छात्रावास राय कॉलोनी कटनी, कस्तूरबा गाँधी बालिका छात्रावास विजयराघोवगढ़, पिछड़ा वर्ग पोस्ट मेट्रिक बालक छात्र खिरह्नी, नन्ह्वारा कला, ग्राम तेवरी, पिछड़ा वर्ग छात्रावास बरगवा, अनुसूचित जाति, जन जाति बालक छात्रावास विजयराघोवगढ़ में विभिन्न कार्यक्रम जैसे- स्वामी विवेकान्द जी के जीवन दर्शन पर विचार गोष्टी, माननीय प्रधानमंत्री जी का नई दिल्ली से लाइव प्रसारण दिखाना, सांस्कृतिक कार्यक्रम चित्रकला एवं पोस्टर प्रतियोगिता, साफ-सफाई एवं स्वच्छता कार्यक्रम खेल कूद कार्यक्रम, कौशल विकाश दिवस पर पोस्टर निर्माण, जागरूकता दिवस पर नशा मुक्ति कार्यक्रम, शांति दिवस पर सदभावना रैली, चित्रकला आदि गतिविधियों का आयोजन किया गया।
समापन समारोह में श्रीमती रंजीता पटेल अधीक्षक, श्रीमती साधना त्रिपाठी अधीक्षक, श्री नितेश त्रिपाठी अधीक्षक, डॉ.शैलेन्द्र दीवान, श्री शबीर शेख अधीक्षक, श्री महेंद्र सिंह खेल प्रशिक्षक, नितेश झरहा आदि की उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में कुमारी सपना बर्मन महिला मंडल सदस्य, रामकुमार जाटव पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक, कुमारी साक्षी सोनिया पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक, कुमारी रूबी राय महिला मंडल सदस्य आदित्य दुबे पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक, महक बड्गैया पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवक, राहुल बर्मन, मनोज अहिरवाल एवं छात्र-छात्राओं का सहयोग रहाद्य सप्ताह भर आयोजित सहभागिता करने वाले प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र देकर अतिथियों द्वारा सम्मानित किया गया।



