प्रशासनमध्यप्रदेश

जिले में विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ विकासखंड ढीमरखेड़ा के ग्राम पंचायत कोठी में  विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कृषको को कृषि अधिकारियों द्वारा खेती की तकनीकी जानकारी दी गई।

कलयुग की कलम से राकेश यादव

जिले में विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ विकासखंड ढीमरखेड़ा के ग्राम पंचायत कोठी में  विधायक धीरेन्द्र बहादुर सिंह एवं जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कृषको को कृषि अधिकारियों द्वारा खेती की तकनीकी जानकारी दी गई।

कलयुग की कलम ढीमरखेड़ा – जिले में गुरूवार से शुरू होकर 12 जून तक चलने वाले विकसित कृषि संकल्प अभियान का भव्य शुभारंभ हुआ। इसके लिए कलेक्‍टर श्री दिलीप कुमार यादव द्वारा कृषि वैज्ञानिकों, कृषि विभाग एवं अन्य कृषि से संबंधित विभागों के अधिकारियों के तीन दलों का गठन किया गया है। प्रथम दल द्वारा विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारम्भ कार्यक्रम विकासखंड ढीमरखेडा के ग्राम कोठी में विधायक बड़वारा श्री धीरेन्द्र बहादुर सिंह की उपस्थिति में किया गया। द्वितीय दल के विकसित कृषि संकल्प अभियान का शुभारंभ विकासखंड कटनी के ग्राम पंचायत बंडा में जनपद पंचायत उपाध्यक्ष जगदीश प्रसाद उरमलिया, जनपद कृषि स्थाई समिति अध्यक्ष लाल हल्दकार एवं जनपद सदस्य राकेश साहू की उपस्थिति में किया गया एवं तृतीय दल के कार्यक्रम का शुभारम्भ विकासखंड रीठी के ग्राम पंचायत रीठी में जनपद अध्यक्ष प्रकाश साहू, जनपद सदस्य केराबाई कमलेश लोधी एवं उप सरपंच अंकित सोनी की उपस्थिति में किया गया।

विकसित कृषि संकल्प अभियान कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत कोठी विकासखंड ढीमरखेड़ा में माननीय विधायक श्री धीरेन्द्र बहादुर सिंह जी की गरिमामय उपस्थिति में उपस्थित कृषको को कार्यक्रम की रूप रेखा अनुसार खेती की तकनीकी जानकारी प्रदान करते हुए नाबार्ड वित्त पोषित योजना अंतर्गत मानव जीवन विकास समिति के कृषक उत्पादक संगठन के कृषकों को हल्दी- अदरक का बीज वितरित किया गया।

ग्राम पंचायत बंडा विकासखंड कटनी में कृषकों से सीधे संवाद करते हुए कृषि वैज्ञानिकों द्वारा उन्नत कृषि तकनीको एवं आगामी फसलो की तैयारियों से संबंधित जानकारियां प्रदान की गयी।

उप संचालक कृषि द्वारा विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए मृदा स्वास्थ्य के बारे विस्तृत चर्चा करते हुए कार्यक्रम में उपस्थित जन प्रतिनिधियों द्वारा उन्नतशील कृषको को बायो डीकंपोजर का वितरण कराया गया एवं इसके लाभों से अवगत कराया गया। सहायक कृषि यंत्री कृति पाण्डेय के द्वारा कस्टम हायरिंग सेंटर, हैप्पी सीडर, सुपर सीडर एवं अन्य कृषि यंत्रो से संबंधित जानकारी दी गयी। साथ ही अन्य विभागों से उपस्थित अधिकारियों द्वारा सम्बंधित विभागों में संचालित योजनाओं की जानकारी कृषकों को दी गयी। इसी प्रकार ग्राम पंचायत रीठी के कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में कृषको को उन्नत तकनीक के बारे में बताया।

Related Articles

Back to top button