मध्यप्रदेश

मंडला जिले में तिरंगा यात्रा में शामिल हुये मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने रविवार को मंडला जिले के प्रवास के दौरान हवाई पट्टी ग्वारा में तिरंगा यात्रा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। मोटर बाइक पर निकाली गई तिरंगा यात्रा का ग्वारा से ठरका, सतबहनी होते हुए नगर परिषद बम्हनी बंजर आगमन हुआ। तिरंगा यात्रा में एक हजार से अधिक युवा शामिल हुए। यात्रा के दौरान लोगों में गजब का उत्साह दिखा। भारत माता की जय ,अमर बलिदानियो व वीर सपूतों के जय जयकार से आसमान गुंजायमान हो गया। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री श्रीमती संपतिया उईके और सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते भी बम्हनी बंजर में रथ में सवार होकर तिरंगा यात्रा में शामिल हुये। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने हाथ हिलाकर नागरिकों का अभिवादन किया। इस अवसर पर नागरिकों ने मुख्यमंत्री डॉ. यादव पर फूलों की वर्षा की।

Related Articles

Back to top button