Blogमध्यप्रदेश
जबलपुर जिले के मझौली में घर पर सोए दंपत्ति के ऊपर भरभराकर गिरी दीवार, दोनों की दर्दनाक मौत
कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी
जबलपुर जिले में जारी भारी बारिश के बीच मझौली से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक कच्चे मकान की दीवार गिर गई, जिसकी चपेट में आकर घर में सो रहे दंपती की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि ये हादसा गुरुवार को मझौली के वार्ड नंबर 12 में हुआ है। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। आनन फानन में आस पास के ग्रामीणों ने दीवार का मलबा हटाया। लेकिन तबतक दंपत्ति की मौत हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि दंपत्ति के 3 बच्चे हैं, जिनकी देखरेख के लिए अब कोई नहीं बचा है। फिलहला, घटना की जानकारी लगते ही मौके पर पहुंची पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

मध्यप्रदेश में अब तक औसत से अधिक बारिश



