Blogमध्यप्रदेश

राहुल पाण्डेय मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ के जबलपुर संभाग के संभाग उपाध्यक्ष नियुक्त, राहुल पाण्डेय निर्भीक पत्रकारिता के प्रतीक, पत्रकारों में हर्ष

कलयुग की कलम से सोनू त्रिपाठी

कटनी- क्षेत्र में पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी विशेष पहचान बना चुके राहुल पाण्डेय को मध्य प्रदेश श्रमजीवी पत्रकार संघ द्वारा जबलपुर संभाग के संभाग उपाध्यक्ष के रूप में नियुक्त किया गया है। यह नियुक्ति प्रदेश अध्यक्ष श्री शलभ भदौरिया जी की अगुवाई में की गई, जिससे साफ़ जाहिर होता है कि संगठन को उनकी निडर और निष्पक्ष पत्रकारिता पर पूरा विश्वास है।

पत्रकारिता में साहस और निडरता का दूसरा नाम राहुल पाण्डेय

ढीमरखेड़ा तहसील के निवासी राहुल पाण्डेय का नाम मध्य प्रदेश के पत्रकारिता जगत में बड़े सम्मान के साथ लिया जाता है। वे उन गिने-चुने पत्रकारों में से हैं जो बिना किसी दबाव, डर या प्रलोभन के सत्य को उजागर करने का साहस रखते हैं। “पत्रकारिता जगत के शेर” के रूप में पहचाने जाने वाले श्री पाण्डेय ने हमेशा अपनी कलम से अन्याय, भ्रष्टाचार और जनता से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाया है। उनका लेखन शैली स्पष्ट, तथ्यात्मक और बेबाक होती है, जिससे जनता को सही जानकारी मिलती है। वे किसी भी ख़बर को प्रकाशित करने से पहले उसकी गहराई से जांच-पड़ताल करते हैं, ताकि कोई भी खबर केवल अफवाह या भ्रमित करने वाली न हो। उनके इस स्वभाव ने उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में विशेष सम्मान दिलाया है।

दैनिक ताज़ा खबर के प्रधान संपादक का कार्य प्रशंसा योग्य

राहुल पाण्डेय “दैनिक ताज़ा खबर” के प्रधान संपादक के रूप में भी कार्यरत हैं। इसके माध्यम से उन्होंने कई बड़े मामलों को उजागर किया है और भ्रष्टाचार के खिलाफ़ कई अहम रिपोर्ट प्रकाशित की हैं। उनकी पत्रकारिता सिर्फ़ समाचारों को छापने तक सीमित नहीं है, बल्कि वे उन खबरों के पीछे की सच्चाई को सामने लाने का साहस भी रखते हैं।

पत्रकारों और अधिकारियों की शुभकामनाएं

राहुल पाण्डेय की नियुक्ति के बाद मध्य प्रदेश के कई पत्रकारों, अधिकारियों और कर्मचारियों ने उन्हें शुभकामनाएं दीं। उनकी इस नियुक्ति को जबलपुर संभाग के पत्रकारों के लिए एक बड़ी उपलब्धि माना जा रहा है। वरिष्ठ पत्रकारों ने इसे एक साहसी और योग्य व्यक्ति को दिया गया सम्मान करार दिया । राहुल पाण्डेय की नियुक्ति केवल उनकी व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं है, बल्कि यह पूरे पत्रकारिता जगत के लिए एक गर्व का विषय है। उन्होंने पत्रकारिता को सिर्फ़ पेशा नहीं, बल्कि समाज सुधार का माध्यम बनाया है। जबलपुर संभाग के संभाग उपाध्यक्ष के रूप में उनकी नियुक्ति से यह स्पष्ट हो गया है कि सच्ची और निष्पक्ष पत्रकारिता की हमेशा कद्र की जाती है।

Related Articles

Back to top button