प्रशासन

मध्यप्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश कार्यालय में मारपीट करने वाले दोनों नेताओं पर कांग्रेस का एक्शन, दोनों को पद से हटाया

कलयुग की कलम से रामेश्वर त्रिपाठी

क्या है पूरा मामला

दरअसल, सोमवार को प्रदेश कांग्रेस कार्यालय में मध्य प्रदेश अनुसूचित जाति विभाग अध्यक्ष प्रदीप अहिरवार जो कि कमलनाथ गुट के बताए जाते हैं और कांग्रेस के प्रवक्ता शहरयार खान को दिग्विजय सिंह समर्थक माना जाता है। इन दोनों के बीच दिग्विजय सिंह को गाली देने को लेकर विवाद होने की बात सामने आई थी। देखते – देखते ही बात इतनी बढ़ गई कि मामला मारपीट तक पहुंच गया।

कांग्रेस ने थमाया कारण बताओ नोटिस

मध्यप्रदेश कांग्रेस के संगठन प्रभारी उपाध्यक्ष राजीव सिंह ने कड़ी कार्रवाई करते हुए प्रदीप अहिरवार और शहरयार खान को कारण बताओ नोटिस थमा दिया है। दोनों नेताओं से 7 दिन में उचित जवाब मांगा गया है। वहीं प्रदेश प्रवक्ता शहरयार खान को पद से मुक्त कर दिया गया है। अगर दोनों नेताओं का जवाब संतोषजनक नहीं पाया गया तो उन पर अनुशासनात्मक कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button